बांदा पहुंचे IPS बने ऋषभ त्रिवेदी, ASP मामा पीएम त्रिपाठी से लिया आशीर्वाद
समरनीति न्यूज, बांदा : हाल ही में यूपीएससी परीक्षा (UPSC 2021) पास कर आईपीएस बने बांदा के गिरवां के रहने वाले ऋषभ त्रिवेदी एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने घर पहुंचे। समारोह में उन्होंने अपने मामा पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी और मामी अर्चना त्रिपाठी से भी आशीर्वाद भी लिया।
समारोह में जुटे अपनों ने दीं शुभकामनाएं
इस मौके पर ऋषभ की माता जी प्रतिमा त्रिवेदी, उनकी बहन सुरभि त्रिवेदी भी मौजूद रहीं। पारिवारिक आयोजन में सभी ने उनको बधाईयां दीं। मुंह मीठा कराया। इससे समारोह की खुशियां दोगुनी हो गईं।
होनहार ऋषभ ने मामा के मार्गदर्शन में पूरी की पढ़ाई
खुशनुमा माहौल में एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। बताते चलें कि ऋषभ की पढ़ाई अपने मामा एएसपी श्री त्रिपाठी के घर रहकर ही हुई है। या कहिए कि एएसपी मामा के निर्देशन में ही उन्होंने सफलता का मार्ग तय किया है। उधर, एएसपी श्री त्रिप...

