Monday, September 28सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा में मोबाइल चार्ज कर रहे युवक को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

बांदा में मोबाइल चार्ज कर रहे युवक को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दुखद घटना सामने आई है। कमासिन थाना क्षेत्र के राजघाट गांव में एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के समय युवक मोबाइल चार्ज कर रहा था। आज सुबह मेडिकल कालेज में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कमासिन के राजघाट गांव में घटना जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजघाट गांव के राम लखन के रूप में हुई है। मृतक के पिता चंद्रशेखर का कहना है कि उनका बेटा घर में मोबाइल रिचार्ज कर रहा था। ये भी पढ़ें: बांदा में 22 साल की अंशू की मौत से इलाके में हड़कंप, परिजनों के गंभीर आरोप इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे लेकर बांदा मेडिकल काॅलेज पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध कोडीन सिरप पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार   htt...
बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां

बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (केनपथ) में कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने भगवान कृष्णा की लीलाओं को सुनकर आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम प्रताप मिश्र उप प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गुप्ता (वरिष्ठ आचार्य) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा शिशु व प्रथम के छात्रों ने श्री कृष्ण-राधा रानी का रूप धारण कर सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। अनेक छात्रों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं सुनाई गईं। इस अवसर पर मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आचार्यों ने भी कृष्ण भगवान से जुड़ी पौराणिक कथाएं सुनाईं। उप प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fai...
बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध कोडीन सिरप पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार

बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध कोडीन सिरप पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी एसटीएफ ने बांदा में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के साथ प्रतिबंधित और बहुचर्चित कोडीन सिरप की 60 लाख की खेप पकड़ी है। एक डीसीएम गाड़ी से 60 लाख 45 हजार कीमत की कोडीन सिरप पकड़ी गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन बांदा के रहने वाले और एक हापुड़ का चार में से तीन बांदा के रहने वाले हैं। वहीं एक हापुड़ जिले का है। पुलिस ने एक कार भी पकड़ी है। सीओ बबेरू कृष्ण कांत त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है। बताते हैं कि यूपी एसटीएफ को बांदा क्षेत्र में कोडीन सीरप ले जाए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई हुई है। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध डीसीएम को ट्रेस कर रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो डीसीएम में 250 पेटियां मिलीं। इन पेटियों में 100 एमएल की 30 हजार बोतलें मिलीं। इनमें लगभग 3 हजार लीटर कोडीन सीरप भरा था। खास बात यह है कि डीसीएम के आगे एक कार चल रही...
मौसम अलर्ट: यूपी में आज और कल इन 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी..

मौसम अलर्ट: यूपी में आज और कल इन 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक बारिश जमकर हो रही है। अगस्त में लगभग 24 प्रतिशत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को भी राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बांदा, रायबरेली समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 7 से मानसून कमजोर पड़ने का अनुमान हालांकि, 7 सितंबर के बाद मानसून थोड़ा कमजोर पड़ने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, सीतापुर, झांसी, अमरोहा, बिजनौर, कानपुर देहात, इटावा, हमीरपुर, चित्रकूट, औरैया, जालौन, महोबा, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र...
बांदा में 22 साल की अंशू की मौत से इलाके में हड़कंप, परिजनों के गंभीर आरोप

बांदा में 22 साल की अंशू की मौत से इलाके में हड़कंप, परिजनों के गंभीर आरोप

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 22 साल की युवती अंशू की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला बांदा के मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव से जुड़ा है। शव गांव किनारे स्थित रहदन तालाब में मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह व क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। मरका थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव के श्याम बिहारी की बेटी 22 वर्षीय अंशू का शव गांव से बाहर तालाब से बरामद हुआ। मौके पर पहुंचकर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में बारिश का कहर, दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत मृतका के भाई जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का ...
कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण

कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एआरटीओ आलोक कुमार और एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव को शासन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आरटीओ (प्रशासन) राकेंद्र सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरटीओ कार्यालय पर पड़ा था छापा बताया जाता है कि कुछ दिन पहले कानपुर के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई हुई थी। इस दौरान वहां बड़ी मात्रा में अनियमितताएं मिली थीं। ये भी पढ़ें: यूपी: सुल्तानपुर SDM करम सिंह सस्पेंड, संभल में रहे थे तहसीलदार सूत्रों का कहना है कि काम के एवज में रिश्वतखोरी और उगाही के मामले भी सामने आए थे। एआरटीओ आलोक कुमार को मुख्यालय से संबंध कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे  ...
अयोध्या: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

अयोध्या: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी से बदनामी के बाद आज बड़ा फेरबदल सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए बड़े फैसले लिए हैं। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का पहला सीईओ सेवानिवृत एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को नियुक्त किया गया है। गोविंद देव गिरि बने महासचिव यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले जितेंद्र मिश्रा ने 4 दशक तक एयरफोर्स में सेवाएं दी हैं। दरअसल, आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिरामदास छावनी में हुई। ये भी पढ़ें: यूपी: इन 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025..पढ़ें लिस्ट.. इसमें कई प्रशासनिक और संगठनात्मक फेरबदल के फैसले लिए गए। चढ़ावा चोरी की बदनामी के बाद चंपत राय के हटा दिया गया था। चंपत की जगह कृष्ण मोहन राय को कार...
अमरोहा: गजरौला में दर्दनाक घटना, छज्जा गिरने से दो लोगों की गई जान

अमरोहा: गजरौला में दर्दनाक घटना, छज्जा गिरने से दो लोगों की गई जान

Breaking News, Feature, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला में आज बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जाता है कि एक दुकान का छज्जा गिर जाने से शेर सिंह (26) निवासी मायापुरी और सुरेश (65) निवासी संतनगर की मौत हो गई। मृतक शेर सिंह ने नमकीन का ठेला लगाए थे। वहीं सुरेश कपड़ों पर इस्त्री कर रहे थे। बस्ती मोहल्ले में हुआ हादसा इसी दौरान छज्जा गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। बताते हैं कि हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोग दोनों को अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े.. हादसा दोपहर में गजरौला के बस्ती मोहल्ले में पुराने डाकखाने के पास हुआ। उधर, सूचना पाकर इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने लोगों से घटना की जानकारी ली। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: अ...
दर्दनाक: बांदा में बारिश का कहर, दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत

दर्दनाक: बांदा में बारिश का कहर, दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश जानलेवा बनती जा रही है। बीती रात बबेरू कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक मवेशी की भी जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। बबेरू क्षेत्र में हुई पहली दुखद घटना जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गाव में बीती रात प्यारी (67) पत्नी स्व. राम रतन अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान बारिश में दीवार ढहने से छप्पर उनके ऊपर गिर गया। मलबे में दबी वृद्धा को जबतक बाहर निकाला गया। ये भी पढ़ें: बांदा: शराब के नशे में युवक ने उठाया गलत कदम, परिवार में कोहराम उनकी सांसें थम चुकी थीं। बाद में डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के दामाद रामधनी का कहना है कि मृतका के तीन बेटियां और चार बेटे हैं। सभी घटना से बेहद दुखी हैं। मर्का थाना क्षेत्र में भी एक...
बांदा प्रशासन की संवेदनहीनता, भीगते हुए स्कूल जा रहे मासूम

बांदा प्रशासन की संवेदनहीनता, भीगते हुए स्कूल जा रहे मासूम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बारिश से हालात बेकाबू हैं। इसके बावजूद बांदा प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। आज मंगलवार को सुबह से ही तेज बारिश होती रही। इस बीच छोटे बच्चों को भीगते हुए स्कूल जाते देखा गया। एक स्कूल के प्रबंधक का इस बारे में कहना था कि प्रशासन का कोई मैसेज नहीं आया है। इसलिए छुट्टी कैसे कर सकते हैं। भीगते हुए स्कूल जा रहे छोटे बच्चे जानकारी करने पर पता चला कि भारी बारिश के बावजूद प्रशासन की ओर से स्कूल बंद होने के संबंध में कोई आदेश नहीं हुए। न ही बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इन हालात में कोई संवेदनशीलता दिखाई। वहीं अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कुछ स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। इसलिए बच्चों को स्कूल भेजना भी जरूरी हो जाता है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही चर्चा का विषय बनी है। ये भी पढ़ें: बांदा DM की फर्जी ID बनाकर रुपए मांगने...