Tuesday, October 13सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

UP : ससुर ने लांघी रिश्तों की मर्यादा-बेसुध बहू ने दी जान, पढ़िए पूरी खबर..

UP : ससुर ने लांघी रिश्तों की मर्यादा-बेसुध बहू ने दी जान, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक ससुर ने रिश्तों की मर्यादा को ऐसा लांघा, कि परिवार में अनहोनी हो गई। ससुर के अमर्यादित आचरण को बहू बर्दाश्त नहीं कर सकी। महिला ने मौत को गले लगाते हुए जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अतर्रा क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के फकीरापुरवा के रज्जन की पत्नी अंजू (28) अपने परिवार के साथ रहती हैं। बताते हैं कि कूड़ा फेंकने के विवाद में उनके ससुर ने उनके साथ मारपीट कर दी। ये भी पढ़ें : UP : शादीशुदा प्रेमिका और कुंवारे प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर से लापता थे दोनों.. आहत अंजू ने फांसी लगा ली। जेठानी ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी। उधर, मृतका के छोटे भाई चित्रकू...
Loksabha2024 : बसपा ने इन खास 6 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

Loksabha2024 : बसपा ने इन खास 6 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ खास सीटों के लिए 6 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। इनमें कैसरगंज सीट पर बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारा है। वहीं आजमगढ़ से बसपा प्रत्याशी बदल दिया है। अबतक 10 लिस्ट हो चुकीं जारी आज जारी लिस्ट में बसपा ने लखनऊ के कैसरगंज, गोंडा, डुमरियागंज, संत कबीरनगर, आजमगढ़ और बाराबंकी के प्रत्याशियों के नाम हैं। बताते चलें कि बसपा की ओर से प्रत्याशियों की यह 11वीं सूची है। इससे पहले 10 लिस्ट जारी हो चुकी हैं। बसपा 75 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। ये भी पढ़ें : LoksabhaPolls : यूपी की 8 सीटों पर मतदान पूरा-अमरोहा में सबसे ज्यादा 53% से ऊपर  ये भी पढ़ें : UP : कोचिंग टीचर ने छात्रा की मां से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर की ब्लैकमेलिंग-गिरफ्तार      ...
अयोध्या : रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

अयोध्या : रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान राम के दर्शन किए। वह भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से अयोध्या पहुंचीं। राष्ट्रपति ने रामनगरी में 4 घंटे बिताए। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमति मुर्मू धार्मिक अनुष्ठानों में ही लीन रहीं। रामलला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी में किया पूजन रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। सरयू तट पर मां सरयू का पूजन किया। सभी विधि-विधान पूरे किए। हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला की आरती की। सरयू तट पर सबसे पहले मां सरयू का दूध व पंचामृत से अभिषेक किया। राज्यपाल आनंदीबेन ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत इसके बाद चुनरी भेंट की। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र और महंत दिनेंद्र दास ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति को रामनामी वस्त्र, मंदिर का मॉडल और रामलला का प्रसाद ...
BandaNews : बाइक से गिरी मां, गोद में बैठे मासूम की मौत

BandaNews : बाइक से गिरी मां, गोद में बैठे मासूम की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुधवार देर शाम एक हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। चलती बाइक से महिला के गिरने से हादसा हुआ। महिला की गोद में उनका मासूम बच्चा बैठा था। हादसे में बच्चे की जान चली गई। दुर्घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। टोल प्लाजा के पास हादसा जानकारी के अनुसार महोबा के खरेला थाना क्षेत्र के कुआं बारी गांव की पूजा (22) अपने भाई सुरेंद्र की शादी में मायके आई थीं। उनका मायका बांदा के मटौंध क्षेत्र के खड्डी पहरा गांव में है। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से की शादी, मंदिर में लिए सात फेरे वहां से बुधवार को भाई के साथ बेटे रिषभ (5) को लेकर घर लौट रही थीं। बताते हैं कि मटौंध क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास अचानक बाइक से गिर पड़ीं। गोद में बैठे बच्चे ऋषभ की जान चली गई। आसपास के लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बांदा...
बांदा में शादीशुदा प्रेमिका और कुंवारे प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर से लापता थे दोनों..

बांदा में शादीशुदा प्रेमिका और कुंवारे प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर से लापता थे दोनों..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज प्रेमी युगल की सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के अवंती नगर मोहल्ले के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना था कि ट्रेन से कटने वाली विवाहित युवती बीते 15 दिन से लापता थी। दरअसल, प्रेमिका विवाहित थी और प्रेमी कुंवारा था। प्रेमिका की शादी के बाद भी मिलना-जुलना था जारी जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के अमृतपुर खेरवा गांव के रामरूप उर्फ बबलू कुशवाहा (25) सूरत में रहकर काम करते थे। उनका बांदा के अतर्रा क्षेत्र के ऐचवारा गांव की अर्चना (23) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा में कोचिंग टीचर ने छात्रा की मां से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर की ब्लैकमेलिंग-गिरफ्तार दोनों के परिवार वाले शादी नहीं थे। लड़की की शादी 21 जनवरी को ब...
UP : मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से की शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

UP : मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से की शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : यूपी के महोबा में 3 साल तक लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक मुस्लिम लड़की ने आखिरकार धर्म की दीवार को तोड़ दिया। उसने अपने हिंदू प्रेमी से शादी कर ली। लड़के के परिवार वालों ने बड़ी आत्मीयता के साथ मुस्लिम लड़की को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। आरजू नाम की इस लड़की ने अपना नाम अब आरती रख लिया है। 5 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग बताते हैं कि दोनों के बीच करीब 5 साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। महोबा के पनवाड़ी कस्बे की रहने वाली आरजू राइन का कस्बे के ही युवक दिनेश जायसवाल से बीते करीब 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए थे। परिवार के लोगों ने विरोध किया। दोनों ने घर छोड़ दिया और साथ रहने लगे। करीप 4-5 साल दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहे। इसके बाद मंदिर में बीते दिवस दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। वर पक्ष के लोग दोनों की श...
UP : बाहुबली धनंजय सिंह जेल से रिहा, बाहर आते ही दिया बड़ा बयान..

UP : बाहुबली धनंजय सिंह जेल से रिहा, बाहर आते ही दिया बड़ा बयान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बरेली जेल से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह जमानत मिलने के बाद आज सुबह रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही धनंजय ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें फर्जी मुकदमे में सजा हुई थी। वरना जमानत नहीं मिलती। यह भी कहा कि 'मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं और मैं सीधे क्षेत्र में जाऊंगा।' जौनपुर जेल से किया था बरेली जेल शिफ्ट बताते चलें कि शनिवार को धनंजय सिंह को जौनपुर कारागार से बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। वहां हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया। हालांकि, उसी दिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी, लेकिन 7 साल की सजा को बरकरार रखा गया है। ये भी पढ़ें : Loksabha2024 : सभी दलों के प्यारे रहे बाबू सिंह कुशवाहा, फिर क्यों घर से दूर?   धनजंय की पत्नी श्रीकला रेड्डी जौनपुर से बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। जौनपुर जिला जेल के अधीक्षक एसके पांडेय का कहना है...
UP : क्लास रूम को बनाया स्विमिंग पूल, बच्चों ने खूब की मस्ती

UP : क्लास रूम को बनाया स्विमिंग पूल, बच्चों ने खूब की मस्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कन्नौज में स्कूली बच्चों की मस्ती से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गर्मी के बीच स्कूल में बच्चों की घटती संख्या से निपटने के लिए शिक्षकों ने अनोखा तरीका निकाला। स्कूल के क्लासरूम में पानी भरकर उसे स्वीमिंग पुल बना दिया। फिर बच्चों को उसमें मस्ती करने की छूट दे दी। प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने की मौजमस्ती शिक्षकों का कहना है कि इससे बच्चों की स्कूलों में संख्या बढ़ेगी। स्कूल आने में रुचि होगी और उनका मनोरंजन भी होगा। मामला कन्नौज के उमर्दा ब्लॉक के महसोनापुर में बने प्राथमिक स्कूल का है। स्कूल के प्रधानाध्यापक वैभव राजपूत ने स्कूल के एक कमरे में पानी भरकर उसे स्विमिंग पुल बना दिया। बच्चों ने भी उसमें कूंद-फांद मचाकर मस्ती की। https://samarneetinews.com/upboardresult2024-prachi-topper-in-10th-shubhamverma-topper-in-12th/ प्रधानाध्यापक का कहना...
Breaking : बांदा में अनियंत्रित बाइक पलटने से एक व्यक्ति की मौत

Breaking : बांदा में अनियंत्रित बाइक पलटने से एक व्यक्ति की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार निभौर के दीपेंद्र प्रताप सिंह (52) बबेरू के निवासी थे। मंडी में गेहूं बेचकर लौट रहे थे दीपेंद्र मंगलवार को बाइक से निभौर गांव की सहकारी समिति गेहूं बेचने गए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान औगासी रोड बेसड़ाखेर के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर पलट गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ये भी पढ़ें : बांदा कोचिंग टीचर ने छात्रा की मां से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर की ब्लैकमेलिंग-गिरफ्तार   ...
Loksabha2024 : सभी दलों के प्यारे रहे बाबू सिंह कुशवाहा, फिर क्यों घर से दूर?

Loksabha2024 : सभी दलों के प्यारे रहे बाबू सिंह कुशवाहा, फिर क्यों घर से दूर?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (लखनऊ) : Loksabha Election 2024 कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। बसपा के पूर्व मंत्री अबकी बार सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले भाजपा के भी प्यारे रहे रहे। 2012 में दिल्ली में पूर्व मंत्री कुशवाहा ने भाजपा ज्वाइन की। लेकिन दोनों की मजबूरियां रहीं और एक-दूसरे का साथ छोड़ना पड़ा। आखिरकार कुशवाहा ने 'जन अधिकारी पार्टी' नाम से अपना राजनीतिक दल बना लिया। हालांकि, कुशवाहा को कभी राजनीतिक रूप से स्थायित्व नहीं मिला। अब उनकी अपनी पार्टी भी आस्तित्व भी खतरे में है। क्यों कि वह सपा के टिकट पर, सपा के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं। बुंदेलखंड में चर्चा है कि लगभग सभी दलों के प्यारे रहे कुशवाहा, खुद अपने घर बांदा से दूर क्यों हैं? बांदा से चुनावी मैदान में क्यों नहीं उतरते? आइये बाबू सिंह कुशवाहा के राजनीतिक सफर पर...