Saturday, November 14सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, 16 अक्तूबर को मतदान

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, 16 अक्तूबर को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आज घोषणा हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने आज मंगलवार को पूरा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी की इन सीटों पर आगामी 16 अक्टूबर को मतदान होगा। उसी दिन शाम को मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित हो जाएगा। 16 अक्टूबर को ही रिजल्ट दरअसल, नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इन सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की गई है। निर्वाचन आयोग से जारी जानकारी के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 19 तक निपट जाएंगे चुनाव इसकी अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को सुबह...
यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्तूबर 2026 को मतदान होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। 29 से जारी होगी अधिसूचना आयोग ने घोषणा की है कि चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। फिर 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। ये भी पढ़ें: यूपी में आज से BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे का आगाज, पश्चिम से शुरूआत निर्वाचन आयोग से जारी प्रेसनोट के अनुसार, मतदान 23 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 27 अक्तूबर को वोटों की गिनती होगी। कुल मिलाकर पूरी प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। इन सीटों पर होना है चुना...
बांदा: सौम्य व्यक्तित्व की धनी IPS मेविस टाक को पुलिस परिवार ने दी भावुक विदाई

बांदा: सौम्य व्यक्तित्व की धनी IPS मेविस टाक को पुलिस परिवार ने दी भावुक विदाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तैनात आईपीएस अधिकारी सुश्री मेविस टॉक का सोनभद्र स्थानांतरण हो गया है। सोमवार को उन्हें पुलिस परिवार ने भावुक विदाई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ प्रवीण कुमार, सीओ सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। विदाई में भावुक दिखा पुलिस परिवार शांत-सरल स्वभाव की धनी आईपीएस मेविस टाक लगभग एक साल दो माह बांदा जिले में तैनात रहीं। सुश्री मेविस टाक बरेली से 27 जुलाई 2025 को बरेली से बांदा स्थानांतरित होकर आई थीं। तैनाती के दौरान उन्होंने सीओ सिटी, सीओ लाइन्स, सीओ साइबर क्राइम और सीओ यातायात जैसे दायित्वों को बखूबी संभाला। अब उनका स्थानांतरण सोनभद्र अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है। पुलिस लाइन के नवीन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। ये भी पढ़ें: यूपी में ATS ने ढेर किया 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर, पढ़ें पूरी खबर..  https:/...
बांदा में दर्दनाक हादसे, संविदाकर्मी समेत दो लोगों की दुखद मृत्यु

बांदा में दर्दनाक हादसे, संविदाकर्मी समेत दो लोगों की दुखद मृत्यु

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सोमवार को अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। मृतकों में वन विभाग का एक संविदा कर्मी भी शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक हादसा फतेहपुर हाइवे पर हुआ। वहीं दूसरा हादसा प्रयागराज हाइवे पर हुआ। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र में बांदा-प्रयागराज हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा के बेटे आयुष को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड, राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा सितारा बनकर हादसे में बदौसा थाना क्षेत्र के माहुराई गांव के रिक्शा चालक अमरजीत पटेल (34) की मौत हो गई। कार चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फतेहपुर हाइवे पर डंपर की टक्कर से स्कूटी सव...
बांदा: दंगल में बोले पूर्व MLA दलजीत सिंह-‘यह सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा’

बांदा: दंगल में बोले पूर्व MLA दलजीत सिंह-‘यह सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा’

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौरीकलां में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने दंगल देखने आए जनसमुदाय को संबोधित भी किया। गौरीकला में विशाल दंगल का आयोजन बीजेपी नेता ने कहा कि दंगल हमारी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है। दलजीत सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर अखाड़े हमेशा सजते रहे हैं। इनसे युवाओं में बल, बुद्धि और अनुशासन विकसित होता है। ऐसे आयोजन समाज में परस्पर सौहार्द्र का भाव पैदा करते हैं। लोगों के बीच स्वस्थ खेलकूद की भावना जन्म लेती है। दंगल देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। ये भी पढ़ें: बांदा: जसपुरा के नरजिता के सिद्ध बाबा प्रांगण में रोचक दंगल ये भी पढ़ें: बांदा में मंत्री के घर के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, UPI शुल्क...
यूपी में आज से BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे का आगाज, पश्चिम से शुरूआत

यूपी में आज से BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे का आगाज, पश्चिम से शुरूआत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह चुनावी मोड पर है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से प्रदेश का दौरा शुरू करेंगे। वह पश्चिमी यूपी से पार्टी की तैयारियां जांचने निकलेंगे। पश्चिम की 71 विधानसभा सीटों पर बने माहौल को परखने की कोशिश भी करेंगे। 21 और 22 सिंतबर को वेस्ट यूपी दौरे पर नितिन नवीन जानकारी के अनुसार, नवीन 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा संगठन पुनर्संरचना और चुनावी तैयारियों को लेकर काफी अहम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के नए ढांचे की सक्रियता और क्षेत्रवार तैयारियों को भी परखेंगे। ये भी पढ़ें: यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी https://samarneetinews.com/vinod-tawde-up-bjp-incharge/ ...
भारत की खुशी चौधरी ने कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल, तुर्की में फहराया तिरंगा

भारत की खुशी चौधरी ने कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल, तुर्की में फहराया तिरंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: पूरे देश के लिए खुशखबरी है। भारत की बेटी खुशी चौधरी ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के अगरोली गांव की खुशी ने तुर्की में तिरंगा फहरा दिया। ईरान की पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। पहले हरिद्वार में जीता था गोल्ड यह खबर पहुंचते ही उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी छा गई। लोग उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं। खुशी के पिता पहलवान रामफल चौधरी मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि खुशी ने हरिद्वार में नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर तुर्की प्रतियोगिता के लिए स्थान पाया था। ये भी पढ़ें: भारत की इस 19 साल की रैसर बेटी हिमा दास पर बरसेगा पैसा, 20 दिन में जीते हैं 5 गोल्ड मैडल..  https://samarneetinews.com/racer-hema-dass-brand-value-increased/  ...
बांदा के तिंदवारी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग ने तोड़ा दम-पुलिस ने खुलवाया जाम

बांदा के तिंदवारी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग ने तोड़ा दम-पुलिस ने खुलवाया जाम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाविद्यालय के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को डंपर ने रौंद डाला। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया। इसके बाद जाम खुला। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला है। ब्रेकर न होने की वजह से नाराज थे ग्रामीण जानकारी के अनुसार, जसईपुर गांव के महेश पटेल (70) को डंपर ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। तिंदवारी कस्बे में शिवदर्शन डिग्री काॅलेज के पास हुआ यह हादसा इतना दर्दनाक था कि वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें: बांदा: कालिंजर पुलिस ने नष्ट कराए 7 मुकदमों से संबंधित असलहे और..  लोगों ने ब्रेकर की मांग को लेकर जाम लगा दिया। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर लंबा जाम लगने से लोगों को काफी दिक्क...
यूपी में ATS ने ढेर किया 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी में ATS ने ढेर किया 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी में रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास रविवार सुबह एटीएस (ATS) ने 30 लाख का ईनामी नक्सली कमांडर को मार गिराया। बताते हैं कि मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चलीं। एटीएस की जवाबी कार्रवाई में नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को गोली लगी। पुलिस उसे अस्पताल भी ले गई। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। झारखंड का रहने वाला था मारा गया बृजेश गंझू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बृजेश गंझू पुत्र पंचू गंझू निवासी लूटू, थाना लवलंग, जिला चतरा (झारखंड) रविवार सुबह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे घेर लिया। ये भी पढ़ें: लखनऊ: युवती को कार के बोनट पर घसीटकर ले गया युवक-आरोपी गिरफ्तार बताते हैं कि बृजेश मोटरसाइकिल से कूदकर फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में...
बांदा: सपा में शामिल हुए मयंक द्विवेदी, सदर की सियासत में हलचल

बांदा: सपा में शामिल हुए मयंक द्विवेदी, सदर की सियासत में हलचल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर 2024 में बसपा प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। लखनऊ में सपा कार्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। बताते चलें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद मयंक द्विवेदी को 2,45,745 वोट मिले थे। इस राजनीतिक घटनाक्रम से बांदा सदर की सियासत में अंदरूनी हलचल मच गई है। राजनीतिक जानकार तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। दो बार रह चुके जिला पंचायत सदस्य दरअसल, राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले मयंक द्विवेदी दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उनके पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी वर्ष 2007 में नरैनी विधानसभा सीट से बसपा विधायक थे। ऐसे में उनका सपा में जाना बसपा के लिए झटका है। ये भी पढ़ें: योगी का जबरा फैन मुस्लिम युवक, सीने पर लिखवाया Next PM Yogi ji  वहीं भाजपा खेमे में भी च...