Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

यूपी में 13 जिलों के SP बदले-कुल 27 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले

यूपी में 13 जिलों के SP बदले-कुल 27 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ ब्यूरो: यूपी में सोमवार को 27 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं। योगी सरकार ने 13 जिलों के SP को बदलते हुए कुल 27 IPS अफसरों को इधर से उधर किया है। बुंदेलखंड के 3 जिलों के एसपी बदले गए हैं। तबादला सूची में बहराइच, हमीरपुर, महोबा, अमरोहा, सीतापुर, रामपुर, चंदौली समेत 13 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। बहराइच के SP बने विश्वजीत श्रीवास्तव लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच का एसपी बनाया गया है। वहीं उपायुक्त शशांक सिंह को महोबा का एसपी तथा निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद की 9वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। विनय कुमार सिंह जालौन SP बनाए गए महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में भेजा गया है। रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्रा को सीतापुर 11वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बना दिया गया है। कौशांबी के एसपी भी हटा दि...
शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी..

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार मच गया। निफ्टी (Nifty) 488.20 अंक गिरकर 22,331.40 पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 1,635.67 अंक टूटकर 71,947.55 पर बंद हुआ। शेयर बाजार (Stock Market) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के बाद सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हुई। बेंचमार्क इंडेक्स नीचे पहुंचकर बंद हुए। बाजार में छाई बिकवाली दरअसल, पूरे बाजार में बिकवाली छाई रही। सभी सेक्टर में जोरदार बिकवाली देखी गई। आज निफ्टी 488.20 अंक गिरकर 22,331.40 पर जाकर बंद हुआ। ये भी पढ़ें: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम-ईरान-युद्ध के बीच निवेशक सतर्क वहीं सेंसेक्स 1,635.67 अंक टूटकर 71,947.55 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में बिकवाली इतनी तेज रही कि ज्यादातर शेयर लाल निशान में ही बंद हुए। सिर्फ पावर ग्रिड का शेयर ही हरे रंग में रहा। बैंकिंग सेक्टर पर ज्यादा असर बाजार ...
UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन

UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के देवेंद्र सिंह राजपूत ने परिवार के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने यूपी पीसीएस (UP PCS) की परीक्षा पास की है। देवेंद्र डिंगवाही के बुंदेलखंड इंटर कॉलेज के शिक्षक लालाराम सिंह राजपूत के बेटे हैं। माता-पिता दोनों ही शिक्षक उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरा बांदा खुद को गौरांवित महसूस कर रहा है। उनकी माता श्रीमती शीला देवी भी शिक्षिका हैं। ये भी पढ़ें: UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप शिक्षक दंपती के बेटे देवेंद्र ने यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 क्वालीफाई की है। उनका चयन सब-रजिस्ट्रार पद पर हुआ है। इस विद्यालयों से ली शिक्षा बताते हैं कि देवेंद्र ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज (कानपुर) तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (बांदा) के छात्र रहे हैं। ये भी पढ़ें: UP: देर रात 6 PCS के तबादले...
बांदा में फांसी पर लटका मिला युवक-काॅल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस..

बांदा में फांसी पर लटका मिला युवक-काॅल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस मृतक के मोबाइल की काॅल डिटेल्स खंगाल रही है। घटना बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक के परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मोबाइल से सामने आएगी सच्चाई जानकारी के अनुसार, बदौसा के हड़हा गांव के शिव बिलास (20) उर्फ सोनू पुत्र अवधेश वर्मा का शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। मृतक के चाचा बच्चा वर्मा का कहना है कि लगभग 10 साल पहले पिता की मौत हो चुकी है। ये भी पढ़ें: बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार बीते वर्ष मां शिवप्यारी की बीमारी से मौत हो चुकी है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। दिल्ली में रहकर काम करता था। होली पर गांव आया था। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के म...
UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप

UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित हो गया है। नेहा पांचाल ने यूपी PCS में टॉप किया है। खास बात यह है कि 10 टाॅपर में 6 लड़कियां हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है। 10 में 6 टाॅपर लड़कियां नेहा पांचाल ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी को दूसरा स्थान मिला है। खास बात यह है कि शीर्ष 7 टाॅपर में छह लड़कियां हैं। ये भी पढ़ें:UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर.. परीक्षा में तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह, चौथे पर अनामिका मिश्रा, 5वें पर नेहा सिंह, छठे पर दीप्ति वर्मा, 7वें पर पूजा तिवारी, 8वें पर अनुराग पांडे, 9वें स्थान पर शुभम सिंह और 10वें स्थान पर आयूष पांडे रहे हैं। ये भी पढ़ें: UPSC 2024 ...
यूपी में 9 IAS के तबादले-सौम्या गुरुरानी बनीं नगर आयुक्त..पढ़ें पूरी लिस्ट

यूपी में 9 IAS के तबादले-सौम्या गुरुरानी बनीं नगर आयुक्त..पढ़ें पूरी लिस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में योगी सरकार ने आज रविवार रात 9 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। ज्यादातर वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। तबादला सूची के अनुसार यूपी के प्रमुख सचिव अनुराग यादव को प्रमुख सचिव समाज कल्याण बना दिया गया है। अनुराग यादब बने प्रमुख सचिव समाज कल्याण इसी तरह आलोक कुमार-3 को प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं एम देवराज को महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू को महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला प्रतीक्षारत सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त बना...
बांदा: बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर-एक की गई जान

बांदा: बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर-एक की गई जान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज रविवार सुबह बाइक सवार पति-पत्नी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पति बाल-बाल बच गए। बताते हैं कि दोनों पति-पत्नी बाइक से दवाई लेने जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। पति-पत्नी के हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कमासिन क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव के विद्यानंदन की पत्नी सविता (37) बीमार चल रहीं थीं। आज वह अपने पति के साथ इलाज कराने बाइक से खागा (फतेहपुर) जा रही थीं। ये भी पढ़ें: बांदा शहर के छाबी तालाब में व्यक्ति का शव मिला-परिवार में कोहराम इसी दौरान कमासिन के साड़ी और कल्लूपुर के बीच बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे से परिवार में कोहराम बताते हैं कि महिला सविता ट्रक के नीचे आ गईं। ...
Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: Vijaypat Sighania passes away: देश के जाने माने उद्योगपति रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया। विजयपत सिंघानिया 87 वर्ष के थे। बताते हैं कि उद्योगपति विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Sighania) ने मुंबई में अंतिम सांसें लीं। आज रविवार को विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है। बेटे ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी विजयपत सिंघानिया के बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसे लेकर पोस्ट की है। बताते चलें कि विजयपत सिंघानिया देश के प्रमुख उद्योगपति थे। ये भी पढ़ें: बाॅलीवुड अभिनेत्री से रेप-बड़े उद्योगपति श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ मुकदमा  उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक रेमंड ग्रुप का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने नई ऊंचाइयों को छुआ। मिल चुका है पद्मविभू...
बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार

बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में प्राथमिक शिक्षक संघ बांदा की ओर से शिक्षक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस शिक्षक सम्मान समारोह में 41 शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षकों के सम्मान के साथ ही विदाई कार्यक्रम भी हुआ। शिक्षक सम्मान का यह समारोह एक स्थानीय होटल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा महोबा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत रहे। अतिथियों का भी स्वागत सम्मान कार्यक्रम में अपने विद्यालयों को सुव्यवस्थित करने वाले 25 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने भी संबोधित किया। बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि गुरुजनों के सम्मान से ईश्वरत्व को प्राप्त किया जा सकता है। जलशक्ति राज्य मंत्री ने कहा सरकार शिक्षक हितों के लिए अनेक कार्यक्रम संचाल...
UP: शादी से पहले रोशनी ने उठाया खौफनाक कदम, मंगेतर से..

UP: शादी से पहले रोशनी ने उठाया खौफनाक कदम, मंगेतर से..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 18 वर्षीय युवती ने शादी से दो महीने पहले खौफनाक कदम उठा लिया। युवती का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता का कहना है कि बेटी ने क्यों ऐसा किया, उन्हें इसका पता नहीं है। बेटी की शादी तय हो चुकी थी। मंगेतर से बातचीत भी होती थी। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता बोले, बेटी ने क्यों ऐसा किया, पता नहीं! जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के शिवमोहन की बेटी रोशनी (18) ने फांसी लगा ली। छोटे भाई ने देखा तो खेत पर मौजूद पिता को जानकारी दी। ये भी पढ़ें: Ram Navami 2026: बांदा प्रभु राम के जयकारों के बीच धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस  पिता का कहना है कि वह पत्नी गीता के साथ खेत पर थे। तभी बेटी ने यह कदम उठाया है। कहा कि 21 जून को बेटी की शादी होनी थी। सबकुछ ठीक ही था। ये भी पढ़ें: बांदा: सोनिया गांधी क...