Tuesday, September 29सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

सीतापुर में प्रेमी युगल की मौत का सनसनीखेज मामला, आनरकिलिंग-सुसाइड और मर्डर के बीच उलझी गुत्थी

सीतापुर में प्रेमी युगल की मौत का सनसनीखेज मामला, आनरकिलिंग-सुसाइड और मर्डर के बीच उलझी गुत्थी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में बीती 26 जून से घर से गायब एक प्रेमी युगल की सनसनीखेज मौत का मामला प्रकाश में आया है। दोनों का शव मरने वाले युवक के खेत में पड़े मिले हैं और शवों की हालत से लग रहा है कि उनकी मौत दो दिन पहले ही हो चुकी है क्यों कि शव से उठती दुर्गंध औऱ सड़न आसपास के इलाके में फैल रही है। बताते हैं कि रामकोट थाना क्षेत्र में सकरापुर गांव निवासी हरिकांत मिश्रा की पुत्री रुचि मिश्रा (20) व गांव के ही सुभाष पांडे (23) का पुत्र सुनीत दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिवार के लोग इसके लिए राजी नहीं थे। बीती 26 जून को दोनों घर से गायब हो गए। परिवार के लोगों ने अपने-अपने स्तर से उनकी तलाश की। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। परिजन उनकी तलाश कर ही रहे थे कि इसी बीच शुक्रवार को दोनों के शव गांव सकरापुर के बाहर सुनीत के ही खेत में पड़े...
हमीरपुर में बीजेपी नेता की पिटाई मामले में दरोगा भी निलंबित

हमीरपुर में बीजेपी नेता की पिटाई मामले में दरोगा भी निलंबित

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः कुछ दिन पहले एक बीजेपी नेता की पिटाई करने के मामले में जांच के बाद राठ कोतवाली के दरोगा सर्वेश सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। अब क्राइम ब्रांच प्रभारी को राठ कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि आईजी लोकशिकायत मोहित अग्रवाल इस मामले की शिकायत मिलने के बाद एक दिन पहले हमीरपुर पहुंचे थे। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया है। आईजी ने जांच में उक्त दरोगा को भी दोषी पाया था। मामले में पहले ही कोतवाली प्रभारी राठ रहे अनिल कुमार सिंह को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है। घटना को लेकर पुलिस की पहले ही काफी बदनामी हो चुकी है। इसे लेकर सरकार पर भी उंगलियां उठी थीं।      ...
लखनऊ में पुलिस और बांगलादेशी बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ में पुलिस और बांगलादेशी बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज सुबह राजधानी में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बांग्लादेशी बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने राजधानी में हुई एक डकैती की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। राजधानी के महानगर व गाजीपुर थाना क्षेत्रों में हुए इस एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगे से दोनों बांग्लादेशी बदमाश घायल हो गए हैं। इसका खुलासा करते हुए राजधानी के पुलिस अफसरों ने बताया है कि इन्हीं बदमाशों ने पिछले साल सिलसिलेवार डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि ये बदमाश रेलवे पटरियों के किनारे बसी कॉलोनियों विभूति खंड और पीजीआई जैसी जगहों पर डकैती डाल रहे थे। घायल बंगलादेशी बदमाशों के पास तमंचे भी बरामद हुए हैं। एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने बताया है कि महानगर क्षेत्र के पेपर मिल कॉलोनी और गाजीपुर के छोटी जुगौली...
आज इलाहाबाद में रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

आज इलाहाबाद में रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति, लखनऊः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का इलाहाबाद दौरा आज है। कुछ ही देर में राष्ट्रपति इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। यह उनका इलाहाबाद का दूसरा दौरा है। राष्ट्रपति आज दोपहर 1.30 बजे एयरफोर्स के विमान से इलाहाबाद के बम्रहौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के लिए निकलेंगे। सर्किट हाउस में स्थानीय सांसद, प्रतिनिधियों व अन्य गणमान्य लोगों से मुलाका त करेंगे। शाम 5 बजे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष के मौके पर 28 करोड़ की लागत से बने भवन का लोकार्पण करेंगे। इलाहाबाद पर डाक टिकटों की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। उनके साथ यूपी के गवर्नर रामनाइक और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। एएमए के नवनिर्मित भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति शाम 5 बजे से 6 बजे तक रुकेंगे। 6 बजे वापस बम्ररौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वापस दिल्ली रवाना हो जाए...
बांदा तबादले के बाद परिजनों से मिलने इलाहाबाद जा रहे कांस्टेबल की हादसे में मौत 

बांदा तबादले के बाद परिजनों से मिलने इलाहाबाद जा रहे कांस्टेबल की हादसे में मौत 

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  महोबा से बांदा जिले में तबादले के बाद अपने परिजनों से मिलने इलाहाबाद के नैनी जा रहे एक कांस्टेबल की सड़क हादस में मौत हो गई। हादसा तिंदवारी के बेंदाघाट गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। बताते हैं कि कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह का महोबा जिले से बांदा में तबादला हो गया था। आज ही उन्होंने ज्वाइन किया था। इसके बाद अवकाश लेकर अपने परिवार से मिलने इलाहाबाद के नैनी जा रहे ते। वह बाइक से थे और इसी दौरान बांद-फतेहपुर मार्ग पर बेंदाघाट के आगे उतरानाला के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सूचना मिलने पर सीओ सदर, राजीव प्रताप सिंह, दरोगा अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक कांस्ट...
14 साल के बालक की मौत बनी रहस्य, हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

14 साल के बालक की मौत बनी रहस्य, हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के थाना सकरन क्षेत्र के ऊंचगांव में एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनने वालों को पहली बार यकीन ही नहीं हो रहा। एक 14 साल के बच्चे द्वारा फांसी लगाकर जान देने की घटना सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो दूसरी ओर गांव के लोग दबी जुबान सौतेली मां पर बच्चे की हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। हांलाकि पुलिस इससे इंकार कर रही है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। गांव निवासी दिलेराम का 14 वर्षीय बेटा सोम अपनी सौतेली मां कुंडली देवी के साथ घर पर मौजूद था। दिलेराम कहीं रिश्तेदारी में गया था। उसकी पहले की पत्नी मर चुकी है, उसी ने बेटे सोम को जन्म दिया था। दूसरी पत्नी कुंडली देवी से दूसरा 5 वर्षीय पुत्र शुभम है। बताया जाता है कि दिलेराम की नामौजूदगी में बालक सोम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटकता मिला। दिलेराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और...
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने भाजपाइयों की दी जोश से काम की नसीहत

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने भाजपाइयों की दी जोश से काम की नसीहत

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल का जिले में आगमन पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग पूरे जोश के साथ पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने इस दौरान श्रम विभाग में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने की बात की बात कही। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, जालौन विधायक गौरीशंकर वर्मा, तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति, बालमुकुंद शुक्ला, प्रेमनारायाण दिवेदी, आनंद स्वरूप दिवेदी आदि मौजूद रहे।      ...
बुंदेलखंड में देखते ही देखते लाखों के जेबर-नगदी ले उड़े टप्पेबाज, चीख-चीखकर रोई महिला

बुंदेलखंड में देखते ही देखते लाखों के जेबर-नगदी ले उड़े टप्पेबाज, चीख-चीखकर रोई महिला

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी इलाके में एक विवाहिता से टप्पेबाजों ने देखते ही देखते लाखों रूपए के जेबर और हजारों की नगदी पार कर दी। पीड़िता को जब खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो वह चीख-चीखकर रोई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के साथ टप्पेबाजों की घेराबंदी का प्रयास भी किया। लेकिन तबतक टप्पेबाज मौके से दूर भाग चुके थे। पुलिस रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई कर रही है। ज्योतिष के बहाने महिला को दिया झांसा, जबतक समझ पाती जेबर-नगदी ले उड़े  गुरुवार को तिंदवारी के परसोड़ा गांव निवासी विष्णु मिश्रा की बेटी निधि अपने भाई आशुतोष मिश्रा के साथ तिंदवारी कस्बे में साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने गई महिला से टप्पेबाजो ने झांसा देकर लाखों के जेबर-नकदी लूट लिए। खुद के साथ टप्पेबाजों की कारस्तानी समझ में आते महिला बदहवास होकर चीख-चीखकर रोने लगी। स्थानीय पुल...
मगहर पहुंचे पीएम ने संतकबीर के दोहों के तीर चलाकर किया विपक्ष को घायल

मगहर पहुंचे पीएम ने संतकबीर के दोहों के तीर चलाकर किया विपक्ष को घायल

Breaking News, Feature, भारत
समरनीति न्यूज, संतकबीरनगरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मगहर पहुंचे। वह सबसे पहले कबीरदास जी की समाधि पर गए और उन्होंने चादर चढ़ाई। प्रधानमंत्री के पहुंचने पर मगहर में उनका जोरदार स्वागत हुआ। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोदी को अंगवस्त्र भेंट करते हुए उनकी अगवानी की। कबीरदास जी की समाधि पर चादर चढ़ाने के बाद प्रधानमंत्री कबीर जी की समाधि के पास बनी गुफा में गए। कुछ देर बाद वहां परिसर में भी टहले। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 24 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होने वाले कबीर एकेडमी का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले हल्की बारिश होने लगी। इससे कुछ देर के लिए जनसभा में व्यवधान आ गया। हांलाकि बाद में सबकुछ सामान्य हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मगहर में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने यूपी के प...
बांदाः दिन में बारात लेकर धूमधाम से लौटा, रात को नई नवेली पत्नी की साड़ी का फंदा बना फांसी पर झूला

बांदाः दिन में बारात लेकर धूमधाम से लौटा, रात को नई नवेली पत्नी की साड़ी का फंदा बना फांसी पर झूला

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक युवक ने शादी के अगले ही दिन घर में पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को उसकी लाश घर के कमरे में फांसी पर झूलती हुई मिली। परिवार के लोग हादसे से स्तब्ध हैं। परिजन कोई कारण नहीं बता रहे हैं। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम को भेज दिया है। बुधवार को हुई थी शादी, आज होना था बधाई पूजन कार्यक्रम, परिवार में छाईं थीं खुशियां   बदौसा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नांदनमऊ के मजरा लोहारन पुरवा निवासी गेंदालाला के पुत्र  संजय रैदास (25) बीती रात घर में सो रहा था। उसकी पत्नी काजल और भाभी मिथिलेश कमरे के बाहर दूसरी तरफ बरामदे में सो रही थीं। परिवार के अन्य लोग गांव में ही एक शादी समारोह में गए हुए थे। उसके कमरे में खटपट की आवाज आने पर भाभी जाग कर देवर के कमरे में गई तो अंदर से दरवाजे बंद थे। दोनों...