Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

दो आईएएस अफसरों के तबादले, बस्ती में नए डीएम 

दो आईएएस अफसरों के तबादले, बस्ती में नए डीएम 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः शासन ने प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें बस्ती के जिलाधिकारी के तौर पर बलकार सिंह को तैनाती दी गई है जबकि अबतक डीएम बस्ती तैनात रहे सुशील कुमार मौर्य को सहकारिता विभाग में विशेष सचिव के तौर पर नई तैनाती दी गई है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में शासन स्तर पर कुछ और भी फेलबदल हो सकते हैं। उधर, जिलाधिकारी लखनऊ ने 10वीं तक के स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी किए हैं। डीएम ने यह आदेश ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए किया है। साथ ही जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि आदेश के बाद भी स्कूल खोले गए तो प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।...
सीतापुर में आक्रामक हुए तेंदुए का चार ग्रामीणों पर हमला, खून-खच्चर

सीतापुर में आक्रामक हुए तेंदुए का चार ग्रामीणों पर हमला, खून-खच्चर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
सीतापुरः  रेउसा क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पूरब गन्ने के खेत मे शुक्रवार तेंदुआ की मौजूदगी को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना को संज्ञान में लेते हुये जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी लहरपुर, वनविभाग की टीमें तथा थानगांव, रेउसा तथा तंबौर समेत कई थानों की पुलिस,100गाड़िया, मौके पर पहुंच गयी।लखनऊ उच्चाधिकारियों के निर्देशन में वनविभाग की टीमों द्वारा सघन कॉम्बिंग की जा रही है। तेंदुवा को पकड़ने के लिये चारों तरफ से जाल बिछाकर घेराबंदी कर दी गयी है। दुधावा वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ कांबिंग में जुटे जानकारी के मुताबिक भवानीपुर (कलनापुर) निवासी इतवारी (40) व अशोक शुक्ल (32) शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव के ही कामता प्रसाद के गन्ने व केला के खेत मे गन्ना छिलाई कर रहे थे। अचानक गन्ने के खेत से तेंदुवा निकला और गन्ना छिलाई कर रहे दोनो लोगो को पंजे मारकर...
बांदा के विकास को 3 अरब 67 करोड़ 41 लाख से लगेंगे पंख

बांदा के विकास को 3 अरब 67 करोड़ 41 लाख से लगेंगे पंख

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
सिंचाई मंत्री की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने की योजना स्वीकृत बांदाः विकास के नाम पर अरबों रुपए का बजट स्वीकृत होना और खर्च हो जाना बुंदेलखंड के लिए कोई नई बात नहीं है यह बात अलग है कि यहां विकास की वह तस्वीर दिखाई नहीं देती है जो होनी चाहिए। बहरहाल, बांदा के विकास को लेकर जिला योजना की एक महत्वपूर्ण बैठक जिले के कलेक्ट्रेट दफ्तर के सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, नगर विधायक, जिलाधिकारी समेत सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 3 अरब 67 करोड़ 41 लाख का परिव्यय स्वीकृत किया गया। यह भारी-भरकम बजट पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ 26 लाख ज्यादा है। जिला योजना के तहत स्वीकृत इस बजट में सबसे ज्यादा रोजगार हेतु 95 करोड़ 47 लाख का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं आवास निर्माण के लिए 88 करोड़ 84 लाख, कृषि...
IPL Qualifier 2 : कोलकाता को दूसरा झटका, रन आउट

IPL Qualifier 2 : कोलकाता को दूसरा झटका, रन आउट

Today's Top four News, खेलकूद
कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 5 ओवरों में 1 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। क्रिस लिन 17 और नीतिश राणा 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले सनराइजर्स ने 7 विकेट पर 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे केकेआर को सुनील नरेन ने शुरुआत दिलाई। वे 13 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाकर सिद्धार्थ कौल के शिकार बने। कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साहा जब 5 रनों पर थे तब शिवम मावी की गेंद को वे हवा में खेले बैठे, लेकिन विकेटकीपर कार्तिक ने उनका कैच छोड़ दिया। धवन (34) ने कुलदीप यादव की गेंद को स्वीप करने का प्रयास किया, वे चूके और एलबीडब्ल्यू हो गए। सनराइजर्स अभी इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि ...
महोबाः शादी को लड़की देखकर लौटा था और लगा ली फांसी

महोबाः शादी को लड़की देखकर लौटा था और लगा ली फांसी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
पहली पत्नी की बीमारी से हो गई थी मौत महोबाः लगभग तीन माह पहले महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र केननौरा गांव निवासी जमुना कुशवाह (36) की पत्नी माया की बीमारी के चलते मौत हो गई। उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। लेकिन पत्नी की मौत से व्याकुल व्यक्ति ने ऐसा कदम उठाया कि परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुखी पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। याद में था दुखी, दो बेटियां -एक बेटा  बेसहारा इससे तीनों बच्चों के सिर से मां के साथ पिता का भी साया उठ गया। परिवार के लोगों का कहना है कि वे सभी उसकी दूसरी शादी कराना चाहते थे। इतना ही नहीं एक दिन पहले परिवार के लोग उसे लेकर दूसरी शादी के लिए लड़की देखने ले गए थे ताकि तीनों मासूम बच्चों की अच्छे से परवरिश हो सके। लेकिन वहां से लौटकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां विद्या (12) तथा 9 नाल की संगीता तथा 7...
उन्नाव रेप मामलाः विधायक कुलदीप सेंगर को सीबीआई ने कोर्ट में किया पेश

उन्नाव रेप मामलाः विधायक कुलदीप सेंगर को सीबीआई ने कोर्ट में किया पेश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
उन्नावः  सीबीआई ने शुक्रवार को भाजपा विधायक कुलदीप सिंह को उन्नाव रेप मामले में अन्य आरोपी शशि सिंह के साथ पॊस्को कोर्ट में में पेश किया। वहां सुनवाई के बाद विधायक को पुलिस वापस लेकर लखनऊ रवाना हो गई। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 8 जून तय की गई है। सीबीआई लेकर पहुंची विधायक को उन्नाव, सह महिला अभियुक्त शशि सिंह की भी हुई पेशी बताते हैं कि सुबह करीब सवा 10 बजे सीबीआई टीम विधायक को लेकर उन्नाव पहुंची। वहां सत्र न्यायालय में बने फास्टट्रेक पास्को कोर्ट में दोनों को पेश किया।  15 मिनट पुलिस विधायक को वापस लखनऊ लेकर चली गई। इसके बाद करीब तकरीबन 11 बजे मामले में सह आरोपी महिला शशि सिंह को पुलिस उन्नाव कोर्ट लेकर पहुंची। वहां पेशी कराने के बाद वापस सीतापुर लेकर रवाना हो गई।...
सूनी आंखों में उजाले की लौ जलाता सीतापुर का आंख अस्पताल..

सूनी आंखों में उजाले की लौ जलाता सीतापुर का आंख अस्पताल..

Feature, समरनीति स्पेशल, सीतापुर
एशिया प्रसिद्ध सीतापुर आंख अस्पताल आज भी अंधता निवारण में मील का पत्थर साबित हो रहा है। अबतक लाखों लोगों को रोशनी देकर उनके जीवन में उजाला लाने वाला यह अस्पताल नेत्र रोग के मरीजों के लिए आज भी वरदान बना है। मरीजों के इलाज में आज विश्वस्तर के विशेषज्ञ भी इस अस्पताल के मुरीद हैं। दरअसल, यह अस्पताल डॉ. महेश प्रसाद मेहरे के प्रयासों की देन है। उन्होंने सन् 1926 में सीतापुर के खैराबाद में एक छोटी सी डिस्पेंसरी खोलकर मरीजों का इलाज शुरू किया था। उनके प्रयास यहीं नहीं थमें और उन्हीं के प्रयासों से 1939 को सीतापुर आंख अस्पताल जिला मुख्यालय पर स्थापित किया गया। यह डॉ. मेहरे के प्रयास से चिकित्सक व संसाधन बढ़ते गए। लाखों आंखों को रोशनी देने वाला सीतापुर आंख अस्पताल अंधता निवारण में वरदान   धीरे-धीरे ख्याति बढ़ती गयी और सीतापुर आंख अस्पताल एशियाभर में अपने अच्छे इलाज के लिए प्रसिद्ध हो गया। वर्...
मां को आग में जिंदा जलता देख मासूम भी जा लिपटी, अब मौत से जूझ रही

मां को आग में जिंदा जलता देख मासूम भी जा लिपटी, अब मौत से जूझ रही

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
जालौनः मामूली जिद्द कभी-कभी पूरा का पूरा परिवार बर्बाद कर देती है। ऐसा ही एक दर्दनाक उदाहरण जिले के कोंच कस्बे में देखने को मिला। वहां एक महिला ने मायके न जाने देने पर खुद को आग लगा ली। मां को आग में जलता देख उसकी तीन साल की मासूम बेटी से सहा नहीं गया। मासूम मां को बचाने की गरज से उससे जा लिपटी। बेटी और पत्नी को जलता देख पति भी आग में कूद पड़ा। लेकिन इस दौरान बुरी तरह से झुलसी महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं मासूम और उसके पिता को गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया है। मां ने दम तोड़ो, मासूम और पिता गंभीर हालत में झांसी रेफर  मामला कोंच के मुहल्ला गांधीनगर का है। वहां रहने वाले अभिषेक की पत्नी प्रतिमा (32) ने खुद को तेल डालकर आग लगा ली। जलती मां को देखकर उसकी बेटी वंशिका भी उससे लिपट गई। दोनों को बचाने में अभिषेक भी बुरी तरह से झुलस गया। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से महिला ने...
दाऊद मांग रहा है बुदेश के नाम पर भाजपा विधायकों से रंगदारी

दाऊद मांग रहा है बुदेश के नाम पर भाजपा विधायकों से रंगदारी

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में 25 भाजपा विधायकों से रंगदारी मांगने वाला अंडरवर्ल्ड डान अली बुदेश नहीं बल्कि मुंबई बम ब्लास्ट का फरार आरोपी डान दाऊद इब्राहिम है! इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से ही पता चलेगा। लेकिन खुद डान बुदेश ने इस मामले में खुद का नाम आने पर साफ किया है कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि डान दाऊद इब्राहिम रंगदारी मांग रहा है और उसका नाम बदनाम कर रहा है। बहरीन में इस वक्त रह रहा बुदेश ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए यह बात कही। कहा कि दाऊद का बड़ा गुर्गा छोटा शकील अपने आका के इशारे पर यह सब कर रहा है। उधर, यूपी के बड़े पुलिस अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि जिस नंबर से धमकी वाले संदेश मिल रहे हैं वह नंबर अली बुदेश के नाम पर हैं।...
पाकिस्तान में कैद अपनों की राह में पथराई आंखें, अब टूट रहा है सब्र

पाकिस्तान में कैद अपनों की राह में पथराई आंखें, अब टूट रहा है सब्र

बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः  बेरोजगारी से बेहाल बुंदेलखंड के युवाओं का रोजगार के लिए देशभर में भटना किसी से छिपा नहीं है। कुछ युवा पंजाब, दिल्ली जाकर रोजी-रोटी कमाकर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं तो कुछ गुजरात में समुद्र से मछली पकड़कर कमाई करते हैं। बांदा के तिंदवारी के जसईपुर गांव के रहने वाले ऐसे ही युवाओं लगभग एक दर्जन युवा बीते करीब छह-सात महीनों से पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं जो घर से गुजरात काम की तलाश में गए थे और वहां सूरत के ओखा बंदरगाह में समुद्र से मछली पकड़ने का काम कर रहे थे। सूरत के ओखा बंदरगाह के पास मछली पकड़ते वक्त गलती से पहुंचे थे पाकिस्तान की सीमा में इन लोगों के नाम देवी शरण, ओम प्रकाश, बाबू, चंद्र प्रकाश, विश्राम, महेंद्र, रज्जू, राजू, पप्पू, अखिलेश और अमित हैं। बताया जाता है कि ये सभी 11 लोग बीते बीते वर्ष 2017 के नवंबर माह में मछली पकड़ने के दौरान समुद्र में भारत...