Friday, March 13सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

रेल में खेलः सेल्फमेड कॉम्बो बनाकर पैसेंजर्स से 50  के 120 रूपए वसूल रहे वेंडर्स

रेल में खेलः सेल्फमेड कॉम्बो बनाकर पैसेंजर्स से 50 के 120 रूपए वसूल रहे वेंडर्स

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः ट्रेनों के पेंट्रीकार वेंडर कॉम्बो पैक के नाम पर पैसेंजर्स को 'लूट’ रहे है, जिसका खुलासा पैसेंजर्स की तरफ से रेलवे बोर्ड को किए गए ट्वीट से हुआ। पैसेंजर्स ने रेलवे को ट्वीट कर पेंट्रीकार संचालकों की शिकायत की है। पैसेंजर्स के मुताबिक ट्रेनों में वेज लंच व डिनर पैकेट 50 रुपये का है। जब पैसेंजर 50 रुपये वाला लंच पैकेट मांगते हैं, तो वह उसे देने के बजाए उनके सामने कॉम्बो पैक का ऑफर रखते हैं, जो सामान्य लंच पैकेट में एक या दो चीजें बढ़ा कर तैयार कर दिया जाता है, लेकिन इस कॉम्बो पैक के नाम पर वेंडर पैसेंजर्स से दोगुने से भी अधिक 120 रुपए वसूल करते हैं। खाने की सामान्य ट्रे का रेट आईआरसीटीसी ने 50 रूपए किया है निर्धारित, इसी की काम्बों पैक बना देते हैं वेंडर    ट्रेनों के स्लीपर कोच में पेंट्रीकार से पैसेंजर्स को मुहैया होने वाले खाने की ट्रे का रेट आईआरसीटीसी ने 50 र...
सोनभद्र में बुजुर्ग दंपति की गला काटकर नृशंस हत्या

सोनभद्र में बुजुर्ग दंपति की गला काटकर नृशंस हत्या

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, सोनभद्रः जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति की गलाकाटकर नृशंस हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना काचन गांव की बताई जा रही है। बताते हैं कि दोनों बुजुर्ग दंपति गांव के बाहर जंगल में झोपड़ी बनाकर रहा करते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिकतौर पर यह मामला अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में हत्या का मालूम पड़ रहा है। पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है।  ...
रायबरेली में कलयुगी बेटे ने फावड़े से काटकर पिता को मार डाला, गिरफ्तार

रायबरेली में कलयुगी बेटे ने फावड़े से काटकर पिता को मार डाला, गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः जिले में हुई रिश्तों के कत्ल की एक वारदात में एक कलयुगी बेटे ने फावड़े से बाप को काटकर मार डाला। बताते हैं कि दोनों पिता-पुत्र में बाग से आम बीनने को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि बेटा अपना आपा खो बैठा और फावड़ा उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे पिता मौके पर ही मौत हो गई। सरेनी थाना क्षेत्र के हुल्ला खेड़ा गांव में हुई वारदात में आरोपी लड़के को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।  ...
बाजार जाने से पहले जान लें, आज से यूपी में पालीथिन पर है रोक 

बाजार जाने से पहले जान लें, आज से यूपी में पालीथिन पर है रोक 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अगर आप बाजार जा रहे हैं तो जरूर जान लें। आज 15 जुलाई से यूपी में सरकार ने 50 माइक्रोन तक की पतली पॉलीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इन पन्नियों में सामान लाना और ले-जाना या किसी भी तरह से इनका उपयोग करना पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। प्रतिबंद की बात अबकी बार पहले ज्यादा गंभीर है। कहने का मतलब है कि पहले रोक को हल्के में लिया जाता था लेकिन अबकी बार अगर कोई प्रतिबंधित श्रेणी की पन्नी का उपयोग करता हुआ पकड़ा गया तो उसे मौके पर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। कानूनी रूप से ऐसा व्यक्ति जो पालीथिन 1 लाख जुर्माना और 6 महीने कैद   सरकार ने पालीथिन पर रोक लगाई है। अगर इसके बाद भी कोई प्रतिबंधित पन्नियों का भंडारण, बिक्री, आयात-निर्यात या इनको बनाता पकड़ा गया तो उससे 1 लाख रूपए तक का जुर्माना वसूला जा सकता है और छह माह के लिए जेल भेजा जा सकता है। ऐसे लोगों पर का...
आज दो दिन के लिए गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी

आज दो दिन के लिए गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी इस दौरान गोरखपुर वासियों को विकास की नई सौगात देंगे। आज 1:45 बजे गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम योगी 3:00 बजे से 4:00 बजे तक भरोहिया ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। फिर 4:35 बजे सीएम योगी वापस गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां मंदिर में सीएम योगी करेंगे रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 11:30 बजे से 12:30 बजे तक लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ...
अब मेरठ की बसपा मेयर ने जताई हत्या की आशंका, मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

अब मेरठ की बसपा मेयर ने जताई हत्या की आशंका, मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः बागपत जेल में पूर्वांचल के शातिर अपराधी मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद माफियाओं, बाहुबलियों और माननीयों में फैली दहशत धमने का नाम नहीं ले रही है। अब मेरठ से बसपा की मेयर सुनिता वर्मा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आशंका जाहिर की है। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। ये जरूर पढ़ेंः डान-माफियाओं की जेलों में अटकी हैं सांसें, क्योंकि डर सबको लगता है…   मेयर सुनिता वर्मा ने इस संबंध में राज्यपाल रामनाइक को पत्र लिखकर उनसे अपनी बात कही है। साथ ही जल्द से जल्द अतिरिक्त सुरक्षा की मांग भी की है। मेयर श्रीमति वर्मा ने जेल प्रशासन पर उनको उचित प्रोटोकाल न देने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने पूर्व मेयरों को अतिरिक्त सुरक्षा का हवाला भी दिया है। बताते चलें कि मेयर श्रीमति वर्मा के पति योगेश वर्मा इस वक्त जेल में बंद हैं। ये भी पढ़ेंः बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया...
उन्नाव के 50 से ज्यादा गांव बीते 4 दिन से अंधेरे में, जनजीवन प्रभावित

उन्नाव के 50 से ज्यादा गांव बीते 4 दिन से अंधेरे में, जनजीवन प्रभावित

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के 50 से ज्यादा गांवों में बीते 4 दिनों से बिजली गायब है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह के प्रभावित हो रहा है। सभी कामकाज लगभग ठप हो गए हैं। ये गांव सफीपुर विद्युत पावर हाउस इलाके में आते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आसीवन, परियर फीडर के ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते ऐसा है जिसे जल्द दुरुस्त किया जाएगा। ...
भाजपा विधायक को साइबर ठगों ने लगाया चूना, कार्ड से उड़ाए रूपए

भाजपा विधायक को साइबर ठगों ने लगाया चूना, कार्ड से उड़ाए रूपए

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः कालपी से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि विधायक के डेबिट कार्ड से 20 रूपए निकाल लिए गए हैं। विधायक के कार्ड से पैसे निकालने के लिए पहले ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर कार्ड के बारे में जानकारी ली थी। इसकेबाद रूपए निकाल लिए। विधायक ने इस मामले में राजधानी के हजरंतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।...
प्रधानमंत्री ने रात में देखा वाराणसी के विकास का सच, प्रबुद्धजनों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने रात में देखा वाराणसी के विकास का सच, प्रबुद्धजनों से मुलाकात की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, वाराणसीः अपने दो दिवसीय दौरे पर यूपी आए प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ने 1000 करोड़ की सौगात पूर्वांचल को देने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में विकास की सच्चाई भी देखी। रात में प्रधानमंत्री अचानक वाराणसी का दौरा करने निकल पड़े। उनका काफिला बनारस की अलग-अलग सड़कों पर दौड़ता रहा। प्रधानमंत्री ने वाराणसी के कई प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात की। बाचतीत में सच जानने की कोशिश की। पीएम इस दौरान अपनी गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठे और साराज कुछ देखते रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने शुरुआत काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित नए विश्वनाथ मंदिर में भगवान के दर्शनों से की। विश्वनाथ मंदिर दर्शन के बाद मोदी सीधे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां पर पीएम मोदी ने नदेसर स्थित टीवी टावर पर हुई लाइटिंग को भी देखा। वहीं शहर के अलग-अलग इलाकों में पौराणिक इमारतों और सरकारी बिल्डिंगों पर हुई लाइटिंग को रात क...
नोटबंदी की तरह राममंदिर पर तत्काल निर्णय क्यों नहीं – उद्धव ठाकरे

नोटबंदी की तरह राममंदिर पर तत्काल निर्णय क्यों नहीं – उद्धव ठाकरे

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, मुंबईः भाजपा की सहयोगी पार्टी माने जाने वाली शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर मोदी सरकार को एक बार फिर घेरा है। अपने पार्टी नेताओं से बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने भाजपा की केंद्र सरकार से पूछा कि नोटबंदी की तरह ही सरकार रामंदिर बनाने पर तत्काल निर्णय क्यों नहीं ले रही है। संवाददाताओं से ठाकरे ने कहा कि चुनाव से पहले वे (भाजपा) रामंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता और जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का वादा करते हैं लेकिन यह नहीं बताते हैं कि ये सब काम 2019 के चुनाव में करेंगे या 2050 के चुनाव के बाद। ठाकरे ने कहा कि जिस तरह से नोटबंदी का तत्काल निर्णय किया गया उसी तरह राम मंदिर निर्माण का भी तत्काल निर्णय कर सकती है क्योंकि भाजपा बहुमत की सरकार है। ठाकरे यह भी आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से किया गया ऋण माफ का लाभ किसानों को ...