Friday, December 12सही समय पर सच्ची खबर...

UP Board Result: बांदा में सनी ने 12वीं और आकांक्षा ने 10वीं में किया जिला टाॅप

UP Board Result: Sunny and Akanksha topped district in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: आज यूपी बोर्ड परीक्षा का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया। बांदा में 10वीं में आकांक्षा ने जिला टाॅप
किया है। वहीं 12वीं की परीक्षा में सनी सिंह पटेल ने जिले में टाॅप किया। छात्रा अकांक्षा सिंह ने 573 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम
स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं सनी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र सनी सिंह पटेल ने 90.3% अंक पाकर बांदा टाॅप किया। छात्र उत्कर्ष मिश्रा ने 86.7% अंक प्राप्त किए। यूपी बोर्ड 10वीं में बांदा जिले में छात्रा आकांक्षा ने जिला टाॅप किया है। वहीं बीपीएम की छात्रा हैं। आकांक्षा सिंह ने 573 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।

UP Board Result: Sunny and Akanksha topped district in Banda

उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। वह बीपीएम स्कूल की छात्रा हैं। इसी तरह सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज केनपथ में भी छात्राओं ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। हाईस्कूल में 156 छात्राएं शामिल हुईं। इसमें सभी उत्तीर्ण रहीं।

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का रिजल्ट शतप्रतिशत

3 छात्राओं ने जिले में स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल छात्रा आराध्या गुप्ता 93.50%, शैल्वी वैश्य 93.16% तथा सौम्या वैश्य 92.16%, कंचन प्रजापति 90.5% तथा माही ने 90.33% अंक प्राप्त किए। इसी तरह इंटरमीडिए परीक्षा में 217 छात्राएं सम्मिलित हुईं। इनका रिजल्ट भी शतप्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता सिंह ने सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें: UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर

UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर