
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बाइक सवार व्यवसाई से बदमाशों ने एक लाख से ज्यादा की नगदी लूट ली। लूट की यह वारदात उस समय हुई जब व्यवसाई बाइक से पेमेंट लेकर घर लौट रहे थे। बताते हैं कि बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर पहले व्यवसाई को गिरा दिया। इसके बाद रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। सीओ अतर्रा का कहना है कि जल्द से जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
ओवरटेक कर पहले बाइक से गिराया फिर..
जानकारी के अनुसार, कस्बे के नरैनी रोड के कैलाश चंद्र गुप्ता नमकीन का थोक व्यापारी हैं। बताते हैं कि गुरुवार को वह बदौसा में उन दुकानदारों से पेमेंट लेकर लौट रहे थे, जिनके यहां
ये भी पढ़ें: ‘बाॅडीबिल्डिंग से पति नपुंसक’, मायावती की भतीजी के ससुरालियों पर विस्फोटक आरोप-7 पर मुकदमा
उनका माल जाता है। पीड़िता का कहना है कि रास्ते में उन्हें बदौसा बस स्टैंड के पास अतर्रा के सुभाषनगर के किशन भी मिल गए। वह भी साथ चलने के लिए बाइक पर बैठ गए।
बाइक सवार 3 बदमाशों ने की वारदात
बताते हैं कि दोनों बाइक से अतर्रा आ रहे थे। रास्ते में शांतीधाम के पास पीछे से एक बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें गिरा दिया। बदमाश व्यवसाई का 1 लाख 11 हजार रूपए का बैग लेकर भाग गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, सीओ अतर्रा प्रवीण सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
बांदा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन-ज्ञापन
बांदा में 3 युवतियों से रेप के हाई प्रोफाइल मामले की सुनवाई 23 को
