Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

स्कूल वैन तेज रफ्तार में डंपर में घुसी, छात्रा की मौत-6 बच्चे घायल, दो रेफर

School van rammed into dumper at high speed in Banda, girl student killed, six injured

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक स्कूल वैन तेज रफ्तार से डंपर में जा घुसी। इससे वैन में बैठी एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को मेडिकल कालजे रेफर कर दिया गया है। वहीं, तहसीलदार का कहना है कि जांच में चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद चालक भाग निकला है।

नशे में बताया जा रहा चालक, घटना के बाद फरार

जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा में जेडी पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। आज मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मरझा मोड़ पर जैसे ही वैन पहुंची तभी गिट्टी से लदे डंपर में पीछे से घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूल वैन का चालक वाहन बहुत ही तेजी से चला रहा था।

School van rammed into dumper at high speed in Banda, girl student killed, six injured

छात्रा की मौके पर हो गई मौत, दो मेडिकल कालेज में..

हादसे में चालक के पास वाली सीट पर बैठी पिपरोदर गांव की छात्रा अक्सा (12) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वैन में सवार पिपरोदर के छात्र कुलदीप (15), मरझा गांव की अनन्या (5), शेखपुर गांव की अनू (6), मरझा गांव के रामबरन (14), शेखूपुर के शिवम (8), पिपरोदर के अंश (10) गंभीर रुपए से घायल हो गए।

फरार हुए चालक को तलाश रही पुलिस, अधिकारी..

एसडीएम पैलानी शशिभूषण मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडेय व पैलानी थाना इंस्पेक्टर अकरम खां घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवाया। छात्र कुलदीप व रामबरन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: कानपुर में स्कूल वैन में छात्रा से दुष्कर्म, प्रबंधक बोली- ‘बेटा किसी को न बताना’, प्राचार्य-टीचर समेत 5 पर FIR..

तहसीलदार विकास पांडेय का कहना है कि स्कूल वैन का चालक नशे में बताया गया है। वह भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। एएसपी शिवराज ने बताया कि हादसे में एक किशोरी की मौत हुई है। 6 बच्चों को जसपुरा सीएचसी पहुंचाया गया है। वहां से दो को जिला अस्पताल भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

कानपुर में स्कूल वैन में छात्रा से दुष्कर्म, प्रबंधक बोली- ‘बेटा किसी को न बताना’, प्राचार्य-टीचर समेत 5 पर FIR..