Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP: नवविवाहित संध्या की संदिग्ध हालात में मौत-विवाहिता ने लगाई फांसी 

Newly married died under suspicious circumstances

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य जगह भी विवाहिता ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति, सास, ससुर, जेठ, देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई है।

पुलिस ने रिपोर्ट लिख शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव के विनय कुमार ने अपनी दो बेटियों संध्या (21) और राधा (20) की शादी बिसंडा के कोरारी गांव में की थी। दोनों बेटियों की शादी

बांदा में दुखद घटना, पत्नी से विवाद से तंग पति ने ट्रेन से कटकर दी जान

मार्च 2024 में हुई थी। संध्या का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। विवाहिता के पिता का आरोप है कि हत्या के बाद शव को फांसी पर लटका दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी घटना बबेरू थाना क्षेत्र में..

उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव में मायके में युवती ने फांसी लगा ली। आरोप है कि उसके पति ने धमकी दी। इसलिए विवाहिता ने फांसी लगाई। चित्रकूट के मैनहाई गांव की सोना देवी (24) पत्नी राजाभइया दो साल से अपने मायके बबेरू क्षेत्र के उमरी गांव में रह रही थी। रविवार शाम उसने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा: नदी में डूबा युवक, गोताखोरों ने डेढ़ घंटे तलाशा और फिर..