Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

UP: मां-बेटी की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक की मौत-छानबीन में जुटी पुलिस

Banda hospital

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मां-बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां बेटी ने दम तोड़ दिया। मां का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। इलाज करने वाले डाॅक्टर का कहना है कि मां-बेटी दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया था, इसलिए उनकी हालत बिगड़ी। बाद में बेटी ने दम तोड़ दिया।

परिवार के लोगों ने कही यह बात..

वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि अंगीठी पर आग तापते समय दम घुटने से दोनों की तबीयत बिगड़ी है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती का बिसरा सुरक्षित रखवाया गया है। मामले की जांच

की जा रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पडुई गांव की है। वहां रहने वाले नीलेश की पत्नी देवकुमारी (40) और 21 वर्षीय बेटी प्रियंका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।

मां का मेडिकल कालेज में इलाज..

वहां डाक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी मां देवकुमारी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर एसके मौर्या का कहना था कि दोनों मां-बेटी की जहरीला पदार्थ खाने से

ये भी पढ़ें: बांदा BJP जिलाध्यक्ष के लिए ऐतिहासिक चुनाव, लगभग 125 आवेदन..

हालत बिगड़ी थी। मृतका के मामा कैलाशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रियंका के पिता नीलेश की 2004 में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इसके बाद से महिला देवकुमारी अपने बच्चों के साथ मायके पडुई में रहती हैं। कहा कि दोनो मां-बेटी अंगीठी में जल रहे कोयले की आग ताप रहे थे। इसके बाद तबीयत बिगड़ी तो अंदर कमरे में पहुंचीं। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, जबरन किन्नर बनाने के मामलों में 3 मुकदमें और एक..