Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP: एक के बाद एक..दो सहेलियों ने लगाई फांसी, परिवारों में कोहराम, पुलिस बोली..

Two Girl friends hanged one after other in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसकी सहेली ने भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। दोनों में आपस में काफी गहरी दोस्ती थी। एक ही गांव में आज सुबह दो युवतियों की इस तरह से सुसाइड की घटना से सभी स्तब्ध हैं। लोगों में चर्चाएं हैं। परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बांदा के जारी गांव की है घटना

जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में 19 वर्षीय गायत्री पुत्री देवराज वर्मा ने आज सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो

ये भी पढ़ें: देखें Video यूपी में अंत्योदय एक्स. ट्रेन के शीशे तोड़े, गेट न खुलने पर भड़के यात्रियों का उपद्रव 

चीख-पुकार मच गई। छोटी बहन प्रियंका ने सबसे पहले शव को देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एक की मौत के कुछ देर बाद दूसरी..

गांव के लोग परिवार के लोगों को संभालने में लगे थे। इसी बीच पता चला कि गायत्री के घर के ठीक पीछे रहने वाली उनकी सहेली 18 वर्षीय पुष्पा पुत्री छोटेलाल ने भी फांसी लगाकर

ये भी पढ़ें: Banda : लव-सेक्स और धोखा, लड़की ने लगाया मौत को गले-पुलिस को आरोपियों की तलाश

जान दे दी। परिवार के लोग समझ नहीं पाए। रोते-बिलखते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता का कहना है कि पुष्पा और गायत्री दोनों पक्की सहेलियां थीं।

मामले में पुलिस ने कही यह बात

गायत्री की मौत के बाद उसी के सदमे में उनकी बेटी ने भी जान दी है। उधर, थानाध्यक्ष देहात कोतवाली आनंद सिंह का कहना है कि गायत्री अपने पिता ने गर्म कपड़े खरीदने के लिए कह रही थीं। न दिलाने पर उसने सुसाइड की है। सीओ सिटी राजीव सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: देखें Video यूपी में अंत्योदय एक्स. ट्रेन के शीशे तोड़े, गेट न खुलने पर भड़के यात्रियों का उपद्रव 

बांदा में छात्रा अनामिका ने सुसाइड की, परिजन ने कही यह बात..