Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP : प्रेमिका ने ही दूसरे प्रेमी के साथ की थी अजय की हत्या, पुलिस का खुलासा

banda-girlfriend-had-murdered-ajay-along-with-her-other-lover-police-revealed

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ई-रिक्शा में मिले शव की घटना का पुलिस ने 4 दिन में ही खुलासा कर दिया है। संदेह सही साबित हुआ, हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका ने शराब पिलाकर दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर अजय की हत्या करने का जुर्म कबूला है।

मन भरने पर लगाया पहले को ठिकाने

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा में 1 अक्टूबर को ई-रिक्शा में एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान बबेरू के अंबेडकरनगर निवासी अजय वर्मा के रूप में हुई थी।

इस संबंध में मृतक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक पत्नी से अलग अपनी प्रेमिका रेखा के साथ किराए पर बांदा में रहने लगा था।

पत्नी ने लिखाई थी हत्या की रिपोर्ट

पत्नी अपने 3 बच्चों के साथ बबेरू में ही रहती थी। पुलिस का कहना है कि रेखा का एक दूसरा प्रेमी भी था। दूसरे प्रेमी का नाम आशीष सेन है, जो कि फतेहगंज के कर्माडांडी का रहने वाला है।

उससे भी अवैध शारीरिक संबंध थे। पहले प्रेमी से प्रेमिका का मन भर गया तो उसने दूसरे के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

उसी के रिक्शे पर बैठकर गए हत्यारोपी

पुलिस का कहना है कि 30 सिंतबर की रात रेखा दूसरे प्रेमी और अजय के साथ उसी के रिक्शे पर बैठकर कनवारा की ओर गई। वहां एक जगह पर पहले अजय को शराब पिलाई और खुद भी थोड़ी-थोड़ी पी। इसके बाद दोनों ने मिलकर ईंट-पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।

बाद में उसके शव को वहीं छोड़कर भाग निकले। लेकिन ज्यादा समय पुलिस से बचकर नहीं रह सके। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय देवेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह और महिला कांस्टेबल सोनम यादव शामिल रहीं।

संबंधित मुख्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..  Banda : ई-रिक्शा में मिला शव, पत्नी-मां और ‘वो’ में उलझा मामला-हत्या की आशंका

 

सौतेले बेटों से अवैध संबंध-ब्लैकमेलिंग बनी महिला की खौफनाक मौत की वजह, 24 घंटे में पुलिस का खुलासा