समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मतगणना में बीजेपी द्वारा धांधली की आशंका जताई। कहा कि भाजपा काउंटिंग धीमी कराते हुए रात में बिजली गुल करा सकती है। साथ ही कहा है कि एग्जिट पोल करने वाली कंपनियों से यह सवाल पूछा जाने चाहिए क्या वे कंपनिया भाजपा का बूथ मैनेजमेंट का काम नहीं करती हैं?अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए।
प्रेसवार्ता कर भाजपा पर जमकर बोला हमला
कहा कि चुनाव के बाद सभी एग्जिट पोल तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन इनमें सच्चाई नहीं है। कहा कि एग्जिट पोल के जरिए भाजपा एक माहौल बना रही है, ताकि उसके जरिए मतगणना में धांधली कर सके। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल पूरी तरह से भ्रामक हैं।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : ‘हवेली’ में आब्जर्वर की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मची खलबली-होटल सील
अखिलेश ने कहा कि हमारे आंतरिक सर्वे में इंडिया गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें यूपी में जीत रही है। कहा कि हम लोग तपती धूप में गए थे और देखा कि जनता ने लोकतंत्र को मजबूर बनाने के लिए इंडिया गठबंधन को वोट दिया है।
बोले, यूपी में सबसे ज्यादा सीटें इंडिया गठबंधन को
कहा कि एग्जिट पोल वाली कंपनिया भाजपा के लए बूथ मैनेजमेंट का काम भी करती हैं। इसलिए ये कंपनिया एग्जिट पोल के जरिए भाजपा के लिए माहौल बना रही हैं और भाजपा के इशारे पर ऐसा करके विपक्ष को डरा रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता तैयार है, अपने मतदान की रक्षा करेगी। वहीं अमूल दूध और टोलटैक्स की कीमतें बढ़ने पर भी तंज कसा। उन्होंने मतगणना के दौरान बत्ती गुल करके धांधली करने की भी आशंका जताई है।
ये भी पढ़ें : UP : समाज को झकझोरने वाली खबर, करोड़पति परिवार की दो बुजुर्ग बहनों के शव टाॅप फ्लोर के तपते कमरे में मिले