Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : कालू कुआं से दोस्तों संग ननिहाल गया था युवक, तालाब में मिला शव

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

young man had gone to his maternal home deadbody found in pond

समरनीति न्यूज, बांदा : दोस्तों के साथ ननिहाल में आयोजित एक समारोह में गए युवक का शव तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के विनीत उर्फ मन्नू (24) पुत्र शिवगोपाल अपने परिवार के साथ कालूकुआं में रहते थे।

देहात कोतवाली क्षेत्र की घटना

बताते हैं कि रविवार को वह दोस्तों को साथ लामा गांव अपनी ननिहाल गए थे। वहां से रात में मां से फोन पर बात हुई। हालांकि, फोन बीच में ही कट गया था। इसके बाद आज सुबह उनका शव तालाब में उतराता मिला।

बांदा : करंट से विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम

कोतवाली देहात के सब इंपेक्टर राजेंद्र यादव का कहना है कि युवक अपने दोस्तों के साथ ननिहाल पहुंचा था। वहां उसका शव तालाब में मिला है। पोस्टमार्टम के बाद सच्चाई सामने आएगी। उधर, युवक की मौत से परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : बांदा में इंजीनियरिंग छात्र ने दीवार पर लिखा Love…,फिर लगा ली फांसी