समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में आज मशहूर रेसलर ग्रेट खली ने 22 जनवरी को अयोध्या न जाने वाले लोगों को बड़ी सलाह दी। यह भी कहा कि वह खुद अभी अयोध्या नहीं जा रहे हैं, लेकिन बाद में जरूर जाएंगे। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। देशभर में यह जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है।
कानपुर के प्रसिद्ध रामलीला मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा
शनिवार को देश के मशहूर रेसलर कानपुर पहुंचे। कानपुर में प्रसिद्ध रामलीला मंदिर से भगवान राम की प्राण प्रतिषअठा समारोह के लिए निकली विशाल शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
खली ने कहा कि जो लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या नहीं जा रहे हैं। उनके लिए सलाह है कि वे बाद में जरूर जाएं। कहा कि वे खुद भी नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन बाद में अयोध्या श्री राम के दर्शन के लिए जरूर जाएंगे। इस अवसर पर खली ने कहा कि आज इस धार्मिक रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है। बताते चलें कि रथ यात्रा में शामिल होने के लिए विधायक और अन्य गणमान्य लोग भी पहुंचे। लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया।
ये भी पढ़ें : कानपुर में इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने घर से भागी लड़की, रास्ते में हिस्ट्रीशीटर ने रेप कर लूटे रुपए भी, फिर..