Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा आ रहे देश के 6 मशहूर चित्रकार, भागवत प्रसाद मेमोरियल कालेज में अनूठा कार्यक्रम

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

art gellery in Bhagwat Prasad Memorial College Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में खुद में अलग तरह का एक अनूठा कार्यक्रम पहली बार होने जा रहा है। इसमें देश के चुनिंदा फेमस चित्रकार अपनी कला का हुनर दिखाएंगे। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं को भी अपनी कला और निखारने का मौका मिलेगा। दरअसल, बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। यह कार्यक्रम फेसम चित्रकारों की मौजूदगी में होने वाली बड़ी आर्ट गैलरी का है।

देश के ये जाने-माने चित्रकार होंगे शामिल

इस बारे में बात करते हुए भागवत प्रसाद मेमोरियल के डायरेक्टर अंकित कुशवाह ने बताया कि इस आर्ट गैलरी में देश के जाने-माने चित्रकार आएंगे। इनमें चित्रकार सीरज, निशी नित्या, वाजदा खान, प्रियंका, अखिलेश भोपाल, रफीक शाह जैसे नाम शामिल हैं। उनका कहना है कि यह अपने आप में

यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच खींची सफलता की बड़ी लकीर

अलग तरह का आयोजन होगा। क्योंकि इसमें मशहूर पेंटर्स के साथ-साथ कुछ छात्र-छात्राओं की पेंटिंग्स को भी जगह मिलेगी। उनकी पेंटिंग्स भी आर्ट गैलरी का हिस्सा बनेंगी। श्री कुशवाहा ने बताया कि 24-25 दिसंबर 2023 को होने वाले इस आयोजन की तैयारियां

बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का PCS में चयन, जिले का नाम रोशन किया

जोरों पर चल रही हैं। यह बांदा ही नहीं बुंदेलखंड में कला के क्षेत्र में होने वाला बड़ा आयोजन होगा। कला क्षेत्र के ये बड़े चेहरे इसमें रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को वर्कशॉप के लिए भी बुलाएंगे। साथ ही उन्हें चित्रों के साथ रंगों की बारीकियां भी समझाएंगे।

ये भी पढ़ें : UP : जीजू की साली पर गंदी नजर, बड़ी से सगाई के बाद छोटी को ले भागा