समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में कामांध युवकों की घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ है। पांच युवकों ने घोड़ी के साथ यौन संबंध बनाए। युवकों के इस कुकृत्य का वीडियो बनाकर एक व्यक्ति ने इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जीशान, रिजवान, आमिर, भगवत शरण और देवेंद्र के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा लिखा है।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जांच के बाद पुलिस को पता चला कि वीडियो बरेली जिले के हाफिजगंज के इनायतपुर गांव का है। वीडियो में इसी गांव का भगवत शरण एक घोड़ी से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते दिख रहा है।
वहीं जीशान जानवर की लगाम पकड़कर खड़ा है। इस मामले में मुख्य आरोपी भगवत शरण ही है। अन्य आरोपी उसका साथ दे रहे हैं। ग्रामीण ने वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत भी की। इसके बाद ही एक्शन लिया गया है।
यह शर्मनाक और घिनौना कुकृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर हाफिजगंज संजय सिंह का कहना था कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिली है, आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें : कानपुर में महिला सिपाही के साथ पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध, हैवानियत की हदें पार