Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

UP News : कैफे संचालक की हादसे में मौत-युवक ने फांसी लगाकर दी जान

There was stir after deadbody was found in Jain Laj's room in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक कैफे संचालक की हादसे में मौत हो गई। वहीं युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट के रामसागर (35) ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने कही यह बात

चिल्ला थाना प्रभारी मोनी निषाद का कहना है कि मृतक के पांच बच्चे हैं। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। उधर, शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ले के रहने वाले प्रदीप वर्मा (29) घर से पैदल ही ओवरब्रिज तिराहे पर जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह छिटककर दूर जा गिरे।

गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। आधार कार्ड के आधार पर पहचान हुई तो परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल में इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि प्रदीप अपने घर में लाइब्रेरी और कैफे चलाते थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : 17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-4 महिलाएं मुक्त

ये भी पढ़ें : बांदा में नीतीश कुमार के बयान पर बवाल, महिला मोर्चा ने फूंका पुतला