समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के साथ आज हादसा हो गया। उनके काफिले में चल रहीं छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय सपा मुखिया अखिलेश यादव की फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। यह हादसा हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में हुआ।
हरदोई के मल्लावा क्षेत्र की घटना
जानकारी के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कस्बे के सपा कार्यालय से हरिपालपुर के लिए निकले थे। शुक्रवार दोपहर कटरा बिल्हौर हाइवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ। बताते हैं कि ब्रेकर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। इसी दौरान पीछे काफिले में चल रहीं कार्यकर्ताओं की गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
ये भी पढ़ें : दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..
बताते हैं कि घायलों मीडियाकर्मी नसीम खान (28) निवासी रुदामऊ थाना माधौगंज, मुनेंद्र यादव (35) निवासी बिलग्राम शामिल हैं। दोनों को मल्लावां सीएचसी और वसीम वारसी को संडीला के माधौगंज स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं कप्तान सिंह निवासी संडीला को मामूली चोटें आई हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी शेषनाथ सिंह का कहना है कि सीएम के काफिले की गाड़ियां नहीं टकराई हैं। पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई हैं। घायलों को स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें : महंगाई का बड़ा झटका, अमूल दूध 3 रुपए महंगा