

समरनीति न्यूज, बांदा: जेएन काॅलेज मैदान में चल रही श्री भक्त चरित्र कथा के तीसरे दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। उनके साथ चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम मौर्य ने व्यास पीठा का आशीर्वाद लिया। आज कथा के तीसरे दिन इंद्रेश जी महाराज ने संत सूरदास जी के पावन चरित्र का प्रसंग सुनाया। कहा कि भगवान राम और कृष्ण दो नहीं, बल्कि एक ही हैं।
डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

इस पर कोई संशय नहीं होना चाहिए। इस दौरान कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्यास पीठ से कथावाचक इंद्रेश महाराज ने दिल्ली और मथुरा के बीच स्थित सीही गांव में संत सूरदास जी के जन्म से जीवन का प्रसंग भी सुनाया।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि अखिलेश जी चाहें तो सैफई में कथा कराएं। लेकिन धार्मिक आयोजनों में विघ्न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव ने सपा मुखिया को कथा कराने का सुझाव भी दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा कथा: अडिग विश्वास और ‘हरि बोल’ से मिल जाते नारायण – इंद्रेश महाराज
ये भी पढ़ें: बांदा: श्री भक्त चरित्र कथा का शुभारंभ, पहले दिन गूंजा मां शबरी का पावन प्रसंग
बांदा: श्री भक्त चरित्र कथा का शुभारंभ, पहले दिन गूंजा मां शबरी का पावन प्रसंग
बांदा कथा: अडिग विश्वास और ‘हरि बोल’ से मिल जाते नारायण – इंद्रेश महाराज
