Saturday, November 28सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: ससुर ने बहू और उसके प्रेमी पर किया हमला, युवक की मौत-महिला गंभीर

बांदा के चौसड़ गांव में हत्या की घटना के बाद मौके पर जांच करती बिसंडा थाना पुलिस।

समरनीति न्यूज, बांदा: जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में चौसड़ गांव में शुक्रवार रात अवैध संबंधों में हमला हो गया। एक व्यक्ति ने अपनी बहू और उसके प्रेमी पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में युवक की मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी शिवराज का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

बिसंडा क्षेत्र में घटना, हिरासत में आरोपी

जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव की विद्या (42) के पति कल्लू वर्मा की लगभग 3 साल पहले मौत हो गई थी।

बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में हत्या की घटना में मृतक की फाइल फोटो

इसके बाद विद्या का पड़ोसी कल्लू वर्मा से प्रेमप्रसंग हो गया। बताया जाता है कि दोनों करीब 1 साल पहले घर से भाग गए थे। इसके बाद उसकी पत्नी बच्चों को लेकर हरियाणा मजदूरी करने चली गई थी।

ये भी पढ़ें: बांदा: जिला पंचायत के आई कार्ड से रुकेगा तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स?

बताते हैं कि लगभग 10 दिन पहले से दोनों वापस आकर घर में रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात लगभग 10 बजे विद्या के ससुर राजकरन ने दोनों पर लोहे की सांग से हमला बोल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं महिला का गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

बांदा: जिला पंचायत के आई कार्ड से रुकेगा तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स?