

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत का तहबाजारी का ठेका इस बार मार्च से पहले ही कराने की तैयारी चल रही है। यानी मार्च में होने वाली टेंडर प्रक्रिया पहले ही कराई जा सकती है। इसकी वजह भी सामने आई है। 15 जनवरी के बाद प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग सकती है। इसलिए जिला पंचायत पहले ही प्रक्रिया पूरी करना चाहती है। हालांकि, इसे लेकर चर्चाएं भी हैं।
15 के बाद आचार संहिता की संभावना

बताया जा रहा है कि ऐसे में जिला पंचायत के नए काम रुक जाएंगे। यही वजह है कि तहबाजारी का ठेका समय से पहले कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिला पंचायत के एएमए अरविंद आनंद का कहना है कि 15 जनवरी के बाद किसी भी समय आचार संहिता लग सकती है।
ये भी पढ़ें: बांदा: जिला पंचायत के आई कार्ड से रुकेगा तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स?
ऐसे में जिला पंचायत का तहबाजारी ठेका समय से पहले कराने की तैयारी चल रही है। इसकी वजह है कि अगर आचार संहित लग जाए तो टेंडर प्रक्रिया प्रभावित न हो। सरकार को राजस्व का नुकसान न हो।
ये भी पढ़ें: दुखद: मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी का निधन, सीएम पैतृक गांव रवाना
ये भी पढ़ें: लखनऊ: PM Modi और CM Yogi की मुलाकात, कौशल दीक्षांत समारोह में..
बांदा: जिला पंचायत के आई कार्ड से रुकेगा तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स?
लखनऊ: PM Modi और CM Yogi की मुलाकात, कौशल दीक्षांत समारोह में..
