
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी की मां सावित्री देवी का आज शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह खबर गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में युवाओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मिली। पीएम मोदी, पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती ने सीएम योगी की मां के निधन पर शोक जताया है।
पीएम मोदी, अखिलेश यादव और मायावती ने जताया शोक
सीएम योगी की माता के निधन पर पीएम मोदी, पूर्व सीएम अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने शोक जताया है। जानकारी के अनुसार, सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी में हो सकता है।
बताया जाता है कि वह अपने दो बेटों के साथ पंचूर गांव में रहती थीं। उन्हें उम्र संबंधी परेशानियां थीं। उनके निधन की सूचना से उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा फेरबदल, देर रात 38 IAS के तबादले, सीतापुर-बिजनौर में नए जिलाधिकारी
यूपी में बड़ा फेरबदल, देर रात 38 IAS के तबादले, सीतापुर-बिजनौर में नए जिलाधिकारी
