Friday, November 20सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, तारिक फतेह की सुपारी लेने वाला दाऊद गैंग का शूटर नसीम ढेर

बांदा के बड़ोखर स्कूल में वीरांगना कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं और शिक्षिकाएं

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में देर रात बड़ा एनकाउंटर हुआ है। यूपी एसटीएफ ने दाऊद गैंग के फरार शूटर नसीम को एनकाउंटर में मार गिराया। बताया जाता है कि मारे गए गैंगस्टर नसीम ने पूर्व में पाकिस्तानी मूल के कनाडाई पत्रकार एवं लेखक दिवंगत तारिक फतेह की सुपारी ली थी। यूपी के एडीजी लाॅ एंड आर्डर अमिताभ यश की ओर से जानकारी दी गई है।

दाऊद गैंग का शूटर था नसीम-कई हत्याओं में था वांछित

जानकारी के अनुसार, बीती रात बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र मे यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और क्राइम ब्रांच दिल्ली की टीम के साथ संयुक्त एनकाउंटर में नसीम उर्फ रिजवान पुत्र इस्लामुद्दीन मारा गया। वह दिल्ली के मुस्तफाबाद का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ढेर-अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे दोनों

जानकारी के अनुसार नसीम डी ग्रुप यानी दाऊद ग्रुप का सदस्य था। वह मौजूदा समय में गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास के केस में वांछित था। इसके अलावा दिल्ली में हत्या के दो केस में भी वांछित चल रहा था।

तारिक फतेह के साथ छोटा राजन की भी ली थी सुपारी

बताया जाता है कि उसने छोटा शकील के कहने पर पाकिस्तानी मूल के कैनेडियन तारिक फतह और तिहाड़ में बंद छोटा राजन को मारने की  सुपारी भी ली थी। हालांकि, घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जेल से छूटकर दिल्ली के  खजूरीखास एरिया में पिछले 6 माह में दो बड़े हत्याकांडों को अंजाम दे चुका था।

ये भी पढ़ें: यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी में गठबंधन, टिकैत बोले-‘मुसलमान झांसे में न आएं’

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ढेर-अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे दोनों