
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में एक प्राॅपर्टी डीलर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण मृतक का बीमारी से परेशान होना बताया जा रहा है। सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
घटना से परिवार में पसरा मातम
जानकारी के अनुसार, अतर्रा कस्बे में नरैनी रोड टेंपो स्टैंड के पास रहने वाले राजकिशोर शिवहरे राइस मिल मालिक हैं।

उनके बेटे विकास शिवहरे (42) ने रविवार दोपहर घर की ऊपरी मंजिल में खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोग खून से लतपत हालत में उठाकर अस्पताल ले गए।

वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे विकास लंबे समय से किडनी और लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, किसान ने कर्ज से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम
ये भी पढ़ें: बांदा में 10 जुआरी गिरफ्तार-दो अड्डों पर पुलिस के छापों से मचा हड़कंप
बांदा में 10 जुआरी गिरफ्तार-दो अड्डों पर पुलिस के छापों से मचा हड़कंप
