Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

‘वोट चोरों को न भूलेंगे-न छोड़ेंगे’, राहुल गांधी का रामलीला मैदान रैली में बड़ा बयान

दिल्ली रामलीला मैदान रैली में हाथ में तोते का कार्टून पकड़े राहुल गांधी

समरनीति न्यूज, ब्यूरो: दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया गठबंधन ने आज रविवार को बड़ी रैली की। राहुल गांधी के चलो दिल्ली के आह्वान पर सभी दलों के नेता और बड़ी संख्या में लोग दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे।

दिल्ली रामलीला मैदान रैली में राहुल गांधी

इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया।

दिल्ली रामलीला मैदान रैली

रामलीला मैदान रैली में इंडिया गठबंधन के सभी नेता

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने जो कहा वह सच हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल जाना ही पड़ेगा।

दिल्ली में राहुल गांधी की रामलीला मैदान रैली में उमड़ी भीड़

यह बिल्कुल सच है। राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ‘वोट चोरों को न तो भूलेंगे, न छोड़ेंगे और न ही कहीं भागने देंगे।’

ये भी पढ़ें: यूपी MLC चुनाव: मोदी के क्षेत्र काशी में हारी भाजपा, 6 पर BJP-5 पर जीती सपा

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीते कई वर्षों से इस देश में वोट चोरी हो रही है।

दिल्ली में राहुल गांधी की रामलीला मैदान रैली में उमड़ी भीड़

पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और महाराष्ट्र में चुनावों में जमकर वोट चोरी हुई। राहुल गांधी ने कहा कि वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में 13 करोड़ से ज्यादा वोटरों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बोला थैंक्यू, इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं ने की मुलाकात

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बोला थैंक्यू, इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं ने की मुलाकात