
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला जज अल्पना मिश्रा को अधिवक्ताओं ने भावपूर्ण विदाई दी। बांदा जिला बार एसोसिएशन की ओर से जिला जज के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने जिला जज सम्मानित करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। सभी ने जिला जज के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल स्वभाव की प्रशंसा की।

जिजा जज के कार्यकाल की प्रशंसा
समारोह में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अजय कुमार शाही, पीओ/एमएसीटी सुनील यादव, द्वितीय विशेष न्यायाधीश चंद्र पाल, द्वितीय अपर जिला जज प्रवीण कुमार सिंह, प्रथम अपर जिला जज विकास श्रीवास्तव, अपर जिला जज गगन भारती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना यादव समेत अन्य अधिकारी भी रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा जिला जज ने किया लोक अदालत का उद्घाटन-1,23,708 वाद निपटे
इस समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल सिंह, महासचिव राजेश त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष सुशील सिंह समेत न्यायिक अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्त मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: यूपी में 11 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
बांदा जिला जज ने किया लोक अदालत का उद्घाटन-1,23,708 वाद निपटे
बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी
