
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल को शासन ने अनियमितता के गंभीर आरोपों में सस्पेंड कर दिया है। उन्हें सस्पेंड करने के बाद देवरिया से अटैच कर दिया गया है। बताते चलें कि स्पोर्ट्स स्टेडियम बीते कई वर्षों से दुर्दशा और अव्यवस्था का शिकार है। इस बीच बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर पर अनियमितता के आरोप थे।

अनियमितता के गंभीर आरोपों में कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, उप क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल को शासन ने निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि स्टेडियम के दोनों गेट नए बन रहे हैं। साथ ही स्टेडियम परिसर में अत्याधुनिक जिम भी बना है।

बताया जाता है कि अभी दोनों गेट और जिम में कई कार्य अधूरे हैं जिस वजह से इन्हें निर्माण संस्थाओं से हैंड ओवर नहीं लिया जा रहा था। आरोप है कि उप क्रीड़ाधिकारी ने बिना उच्चाधिकारियों के संज्ञान के दोनों गेट और जिम को हैंडओवर कर लिया।
ये भी पढ़ें: बांदा DIG और SP ने सुनीं पेंशनर्स की दिक्कतें, जल्द निस्तारण का भरोसा
ये कार्य अभी आधी-अधूरी हालत में बताए जा रहे हैं। तकनीकि रूप से यह नियम विरुद्ध था। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो शासन तक मामला पहुंचा।
निलंबन के दौरान देवरिया जिला अटैच
इसके बाद उप क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही उन्हें देवरिया अटैच कर दिया गया है। बताते हैं अभी स्टेडियम में कुछ और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें: बांदा DM और SP ने परखीं मतदेय स्थलों की तैयारियां, दिए जरूरी निर्देश
बांदा DM और SP ने परखीं मतदेय स्थलों की तैयारियां, दिए जरूरी निर्देश
