
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवाहिता ने पति से विवाद के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए सुसाइड कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की रहने वाली विवाहिता प्रीति तिवारी (27) का शव उनके घर में लटकता मिला।

पति-पत्नी में झगड़े की बात आई सामने
बताया जाता है कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। बाद में घर पहुंचे पति अजय तिवारी ने देखा तो आनन-फानन में पत्नी को पड़ोसियों के साथ लेकर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: UP: पति के सामने बांधती थी राखी, कहती थी भाई… फिर उसी के साथ भागी-होटल में खुला राज
पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। पहले भी आपसी विवाद का मामला पुलिस तक पहुंचा था। तब पुलिस की मौजूदी में दोनों ने समझौता कर लिया था।
ये भी पढ़ें: बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज
प्रीति के मायके पक्ष चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के मऊ टिटिरिहा गांव निवासी उनके भाई रघुवीर का कहना है कि उन्होंने 2018 में अपनी बहन की शादी की थी। बबेरू कोतवाली प्रभारी संजय द्विवेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बांदा में महालक्ष्मी पूजा से लौट रही 9 वर्षीय वंदना की डूबने से मौत
बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज
UP: पति के सामने बांधती थी राखी, कहती थी भाई… फिर उसी के साथ भागी-होटल में खुला राज
