
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक बारिश जमकर हो रही है। अगस्त में लगभग 24 प्रतिशत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को भी राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बांदा, रायबरेली समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
7 से मानसून कमजोर पड़ने का अनुमान
हालांकि, 7 सितंबर के बाद मानसून थोड़ा कमजोर पड़ने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, सीतापुर, झांसी, अमरोहा, बिजनौर, कानपुर देहात, इटावा, हमीरपुर, चित्रकूट, औरैया, जालौन, महोबा, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, रायबरेली, फर्रुखाबाद, संत रविदास नगर, कन्नौज, उन्नाव, हापुड़, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मैनपुरी, मुरादाबाद, रामपुर, बस्ती, संभल, बरेली, बदांयु आसपास।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
ये भी पढ़ें: कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण
यूपी: सहारनपुर पीएनबी में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से मचा हड़कंप
