मौसम अलर्ट: यूपी में आज और कल इन 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक बारिश जमकर हो रही है। अगस्त में लगभग 24 प्रतिशत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को भी राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बांदा, रायबरेली समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
7 से मानसून कमजोर पड़ने का अनुमान
हालांकि, 7 सितंबर के बाद मानसून थोड़ा कमजोर पड़ने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, सीतापुर, झांसी, अमरोहा, बिजनौर, कानपुर देहात, इटावा, हमीरपुर, चित्रकूट, औरैया, जालौन, महोबा, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र...
