Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध कोडीन सिरप पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार

बांदा पुलिस व STF की हिरासत में कोडीन सिरप खेप व तस्कर

समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी एसटीएफ ने बांदा में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के साथ प्रतिबंधित और बहुचर्चित कोडीन सिरप की 60 लाख की खेप पकड़ी है। एक डीसीएम गाड़ी से 60 लाख 45 हजार कीमत की कोडीन सिरप पकड़ी गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

तीन बांदा के रहने वाले और एक हापुड़ का

चार में से तीन बांदा के रहने वाले हैं। वहीं एक हापुड़ जिले का है। पुलिस ने एक कार भी पकड़ी है। सीओ बबेरू कृष्ण कांत त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है।

बांदा पुलिस व STF की हिरासत में कोडीन सिरप खेप व तस्कर

बताते हैं कि यूपी एसटीएफ को बांदा क्षेत्र में कोडीन सीरप ले जाए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई हुई है। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध डीसीएम को ट्रेस कर रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो डीसीएम में 250 पेटियां मिलीं।

अवैध कोडीन सिरप देखते बबेरू सीओ कृष्ण कांत त्रिपाठी

इन पेटियों में 100 एमएल की 30 हजार बोतलें मिलीं। इनमें लगभग 3 हजार लीटर कोडीन सीरप भरा था। खास बात यह है कि डीसीएम के आगे एक कार चल रही थी।

बांदा पुलिस के कब्जे में तस्करों की कार

पुलिस का कहना है कि कार में सवार लोग डीसीएम को रास्ता दिखाते चल रहे थे। पुलिस ने कार जब्त करते हुए उसमें सवार चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये चार लोग हुए गिरफ्तार

बांदा पुलिस व STF की हिरासत में चारों तस्कर

पुलिस का कहना है कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन चार लोगों में तीन लोग बांदा के हैं। वहीं एक हापुड़ का रहने वाला है।

  1. – धीरेंद्र पुत्र भगवत प्रसाद निवासी नहर पुरवा, बिसंडा, बांदा।
  2. – प्रवीण उर्फ लकी पुत्र स्व. दयाराम निवासी लखन कॉलोनी, अतर्रा, बांदा।
  3. – रोहित पुत्र कालूराम निवासी रामलीला मैदान, अतर्रा, बांदा।
  4. – शेखर पुत्र राजकुमार निवासी गांव भैना, थाना क्षेत्र बहादुरगढ़, जिला हापुड़।

बांदा पुलिस के कब्जे में तस्करों की डीसीएम गाड़ी।

वहीं इस मामले में बांदा के अतर्रा में कुशवाहा मैरिज हाल के पास रहने वाले प्रियांशू उर्फ किशन पुत्र मुन्ना लाल को पुलिस तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस कोडीन सीरप के इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार

बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार