Friday, August 21सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक: बांदा में कुएं में उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत

मृतक किसानों की फाइल फोटो और कुएं के पास रेस्क्यू करती पुलिस-ग्रामीण

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शुक्रवार दोपहर खेत में बने कुएं की खराब मोटर ठीक करने उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों किसानों को कुएं से बाहर निकाला। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव की है।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला

जानकारी के अनुसार, अजीतपारा गांव के शिवनारायण सिंह के खेत में कुएं में मोटर लगी है। शुक्रवार को कुएं में खराबी आ गई। बटाईदार किसान लालू (40) मोटर ठीक करने कुएं में उतरे। लेकिन 15 फीट नीचे पहुंचने पर जहरीली गैस से बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जलभराव में रोपा धान

लालू को अचेत हालत में पड़ा देख खेत मालिक किसान कृष्ण कुमार सिंह (45) उसे बचाने उतरे। वह भी कुएं में उतरने के बाद बेहोश होकर वहीं गिर गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर सर्विस और ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ किद्दू नाम के व्यक्ति को रस्सी से कुएं में उतारा गया। किद्दू ने बड़ी ही बहादुरी के साथ दोनों किसानों को कुएं से बाहर निकाला।

इसके बाद दोनों को बिसंडा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में दोनों की मौत हो गई। बबेरू सीओ कृष्ण कांत त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि की है। उधर, दोनों किसानों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें: बांदा में सड़कों पर उतरे शिक्षक, OPS मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा 

बांदा में सड़कों पर उतरे शिक्षक, OPS मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा