दर्दनाक: बांदा में कुएं में उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शुक्रवार दोपहर खेत में बने कुएं की खराब मोटर ठीक करने उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों किसानों को कुएं से बाहर निकाला। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव की है।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला
जानकारी के अनुसार, अजीतपारा गांव के शिवनारायण सिंह के खेत में कुएं में मोटर लगी है। शुक्रवार को कुएं में खराबी आ गई। बटाईदार किसान लालू (40) मोटर ठीक करने कुएं में उतरे। लेकिन 15 फीट नीचे पहुंचने पर जहरीली गैस से बेहोश हो गए।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जलभराव में रोपा धान
लालू को अचेत हालत में पड़ा देख खेत मालिक किसान कृष्ण कुमार सिंह (45) उसे बचाने उ...
