Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेतावनी-जिला प्रशासन बेफिक्र

बांदा समेत 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच आसमान में छाए काले घने बादल

समरनीति न्यूज, बांदा: क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा है। इसके असर से अगले दो दिन भारी बारिश होगी। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ेंगे।

बांदा-चित्रकूट, प्रयागराज, महोबा समेत इन जिलों में अलर्ट

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, झांसी, प्रयागराज, भदोही, सोनभद्र, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, हमीरपुर, महोबा, रायबरेली, ललितपुर और आसपास भारी बरसात होगी।

बांदा जिला प्रशासन के अधिकारियों की संवेदनहीनता का हाल यह है कि बच्चों को भीगते हुए स्कूल जाना पड़ जाता है। अब प्रशासन जब ढीला-ढाला है तो स्कूल प्रबंधन उससे एक हाथ आगे है। 

स्कूलों में दो-दो घंटे बाद छुट्टी का मैसेज भेजते अधिकारी

प्रबंधन भी स्कूलों को बंद नहीं कर रहा है। बीते बुधवार को गैरजिम्मेदार अधिकारियों ने 8 बजे स्कूलों के बंद करने के आदेश स्कूल प्रबंधन के ग्रुप में डाले। तबतक बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे। आज गुरुवार को अभी तक प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस दिशा में आगे नहीं बढ़े हैं। 

ये भी पढ़ें: बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप

ऐसे मौसम में अधिकारियों और प्रबंधन की संवेदनहीनता खुलकर सामने आ रही है। स्कूलों के प्रबंधक जिला प्रशासन पर जिम्मेदारी थोप देते हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी आवासों से निकलकर जमीनी हालात देखने को तैयार नहीं हैं।

शहर में जलभराव जैसे हालात बन जाते हैं। अब मंगलवार और बुधवार को लखनऊ मौसम विभाग ने बांदा समेत 14 जिलों में भारी बारिश अलर्ट लखनऊ मौसम विभाग ने जारी किया है। इसके बावजूद बांदा में स्कूलों में छुट्टी जैसे एहतियातन उपाय नजर नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ध्यान दें! यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर-झांसी-महोबा समेत 27 जिलों में.. 

ध्यान दें! यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर-झांसी-महोबा समेत 27 जिलों में..