




समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के झील का पुरवा में स्थित बाल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को दोनों को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अलग-अलग समय पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां एक छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे को मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। दूसरे छात्र ने भी मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया। मृतक छात्रों के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एएसपी शिवराज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।




झील का पुरवा स्थित बाल विद्या मंदिर के छात्र थे दोनों
जानकारी के अनुसार, गिरवां के सरस्वाह गांव निवासी सुनील के पुत्र नितिन (12) बाल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय के छात्र थे। वह आवासीय विद्यालय में ही रहकर पढ़ते थे।
बताया जाता है कि सोमवार शाम लगभग 7 बजे छात्र को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण
इसी विद्यालय के छात्र तिंदवारी निवासी अरुण (10) पुत्र पुष्कर को भी गंभीर हालत में शाम लगभग 6 बजे जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में डाक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में उसने भी दम तोड़ दिया।
परिजनों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें समय पर बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी नहीं दी। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा SP ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण-तिरंगे को सलामी
दोनों छात्रों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, अब तक यह स्पष्ट नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार
बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार
