Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार

एनकाउंटर के बाद बांदा पुलिस की टीम के साथ घायल अपराधी।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रविवार रात बड़ी पुलिस मुठभेड़ की खबर सामने आई है। अदालत परिसर में पेशी से फरार संजय उर्फ बऊआ एनकाउंटर में पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि इस कैदी के पैर में गोली लगी है। बताते हैं कि बांदा जिले की चिल्ला, तिंदवारी थानों की पुलिस और एसओजी टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। बताते हैं कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने फरार कैदी पर 25 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था।

14 अगस्त को न्यायालय परिसर में पेशी से हुआ था फरार

एनकाउंटर के बाद बांदा पुलिस की गोली से घायल अपराधी संजय जमीन पर लेटा हुआ।

जानकारी के अनुसार, बीती 14 अगस्त को वह न्यायालय परिसर से पेशी के दौरान फरार हो गया था। शौचालय जाने की बात कहकर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था।

बांदा पुलिस के साथ एनकाउंटर में गिरफ्तार अपराधी का अवैध तमंचा।

एनकाउंटर में पैर में लगी गोली, तमंचा और कारतूस बरामद

बताते हैं कि पुलिस को उसके मिरगहनी पुल से पहले सत्तीमाई मंदिर के पास होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। अभियुक्त ने पुलिस पर गोली चलाई।

बांदा पुलिस के साथ एनकाउंटर में गिरफ्तार अपराधी के पास से बरामद कारतूस।

बताते हैं कि जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। अभियुक्त संजय उर्फ तन्नु उर्फ बऊआ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व एनडीपीएस आदि के कई मुकदमें हैं। वह पैलानी के खप्टिहाकला का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण

संबंधित खबर यहां पढ़ें:  बांदा में पेशी से भागा बंदी, देखते रह गए पुलिस कर्मी, कार्रवाई तय 

बांदा में पेशी से भागा बंदी, देखते रह गए पुलिस कर्मी, कार्रवाई तय