Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: शहर से बाहर शिफ्ट हो रोडवेज बस स्टैंड, अधिवक्ताओं का ज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग उठाते अधिवक्ता।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा अधिवक्ता संघ ने आज एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाए।

अतिक्रमण हटाने की भी मांग

रोडवेज बस स्टैंड वाली सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को भी हटाया जाए। ताकि वहां जाम की स्थिति न हो। संघ के अध्यक्ष विमल सिंह ने जानकारी दी है कि रोडवेज बसों से सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक जाम रहता है। शहर के लोग इससे काफी परेशान हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर के युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, छानबीन में जुटी पुलिस 

ये भी पढ़ें: बांदा: मंदिर से चोरी देवी मूर्ति सड़क किनारे रखी मिली-भक्तों में खुशी की लहर

बांदा शहर के युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, छानबीन में जुटी पुलिस