Saturday, August 8सही समय पर सच्ची खबर...

UP Politics: रालोद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

रालोद जयंत चौधरी और रामाशीष राय की तस्वीर।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जयंत चौधरी को बड़ा झटका लगा है। आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राय ने अपना इस्तीफा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को भेजा है।

पार्टी में इस बात की चर्चा..

बताया जाता है कि जयंत चौधरी ने कुछ दिन पहले कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की थी। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष को जिला इकाइयों
के गठन की जिम्मेदारी दी थी।

ये भी पढ़ें: यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

बताते हैं कि इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष असहज थे और आखिरकार उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि रामाशीष राय पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: जनेश्वर मिश्र जयंती: छोटे लोहिया के बहाने अखिलेश यादव का ‘पंडित’ दांव

वह लगभग दो दशक तक भाजपा से जुड़े रहे थे। भाजपा के टिकट पर ही वह एमएलसी बने। बाद में उन्होंने भाजपा छोड़ दी और राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। अब उन्होंने रालोद छोड़ दी है।

जनेश्वर मिश्र जयंती: छोटे लोहिया के बहाने अखिलेश यादव का ‘पंडित’ दांव