
समरनीति न्यूज, बांदा: मौसम विभाग ने बांदा-बुंदेलखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बांदा डीएम अमित आसेरी ने एक दिन पहले यानी 5 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी के बाद स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बारिश लगातार जारी है। इसलिए आज 6 अगस्त को ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों ने स्वयं बच्चों की छुट्टी करने का फैसला लिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को बुंदेलखंड के जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
झांसी, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट
सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ के प्रधानाचार्य राजकिशोरी द्विवेदी ने कहा कि बारिश को देखते हुए स्कूलों में बच्चों की छुट्टी की गई है। वहीं इंदिरानगर स्थित रामा देवी स्कूल के प्राधानाचार्य क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि बारिश लगातार हो रही है। इसलिए आज स्कूल में बच्चों की छुट्टी की गई है।
ये भी पढ़ें: यूपी: आज इन 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जगहों पर वज्रपात
इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, महोबा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश की चेतावनी के चलते बांदा में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को अवकाश की सूचना जारी की गई है।
बीते दो दिनों से बुंदेलखंड, तराई और पूर्वांचल समेत कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। हमीरपुर जिले में 150 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। बांदा में 113.2 मिमी और संभल में 112 मिमी बारिश रिकार्ड हुई है।
ये भी पढ़ें: यूपी: आज इन 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जगहों पर वज्रपात
बांदा के अलीगंज में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
