Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हिस्ट्रीशीटर की हत्या-घटनास्थल पर नशेबाजी के मिले सबूत

हिस्ट्रीशीटर की हत्या मामले में मौके पर पुलिस अधिकारी जांच करते।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले वारदात स्थल पर शराब पार्टी के पुलिस को सबूत मिले हैं। पुलिस ने हत्या के संदेह में दो संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक हिस्ट्रीशीटर तिंदवारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टाक का कहना है कि संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा  रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

मटौंध थाना क्षेत्र में दुरैड़ी अवैध खदान के पास वारदात

जानकारी के अनुसार, मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव के बाहर शव बरामद हुआ। मृतक को बुरी तरह से सिर कुचलकर मारा गया था। मौके पर शराब की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट पड़े थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में प्रेमी युगल का दर्दनाक फैसला, चित्रकूट की युवती के साथ दी जान

पुलिस ने छानबीन में मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर निवासी गुड्डू के रूप में की। बताते हैं कि गुड्डू हिस्ट्रीशीटर था और खदानों से बालू निकलवाने का काम करता था। बताते हैं कि घटना के समय कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

शराब की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट मिले

तभी यह वारदात हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि साथियों ने ही उसकी हत्या की है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही थाना पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: बांदा के अलीगंज में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

बांदा के अलीगंज में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप