Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में सर्वदलीय बैठक संपन्न-3 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र

यूपी में मानसून सत्र से पहले लखनऊ में सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री व अन्य नेता।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आज लखनऊ में 12.30 बजे सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता मौजूद रहे। सोमवार 3 अगस्त से यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर रविवार को दिनभर बैठकों का दौर चला।

3 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र

माना जा रहा है कि मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगा। बताते चलें कि आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलमबादी का हाल ही में निधन हुआ है। इसलिए सत्र के पहले दिन 3 अगस्त को विधान सभा सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: LDA में हड़कंप, साढ़े 7 लाख रिश्वत लेते सुपरवाइजर गिरफ्तार, जेई भी.. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस