Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में NEET छात्रा से दुष्कर्म, पार्टी के बहाने बुलाया था होटल

कानपुर में नीट छात्रा से दुष्कर्म की खबर में प्रतिकात्मक तस्वीर।

समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के काकादेव में एक NEET छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना कानपुर के काकादेव में हुई। काकादेव में हेड कांस्टेबल की नाबालिग बेटी को होटल बुलाकर उससे दुष्कर्म किया गया। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया गया। इसके बाद मामला संज्ञान में आया तो पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई। काकादेव थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

काकादेव में घटना, सिद्धार्थनगर में दबिशें

जानकारी के अनुसार, छात्रा के परिजनों ने सिद्धार्थ नगर के युवक और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सिद्धार्थ नगर में भी दबिशें दे रही है।

क्राइम न्यूज का लोगो।

बताया जाता है कि किदवई नगर निवासी हेड कांस्टेबल की नाबालिग बेटी काकादेव में हास्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। वहीं कोचिंग मंडी में रहकर तैयारी कर रहे सिद्धार्थ नगर के तस्लीम अशरफ नाम के युवक से उसकी जान पहचान हुई।

ये भी पढ़ें: बांदा में सपा नेता के खिलाफ छात्रा हमला करने और फायरिंग का मुकदमा दर्ज

पुलिस का कहना है कि बीते महीने आरोपी तस्लीम अशरफ ने छात्रा को पार्टी के बहाने होटल बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया।

Video वायरल करने की धमकी देकर दरिंदगी

आरोपी के साथी ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई।

मामले में काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि सिद्धार्थ नगर निवासी आरोपित तस्लीम अशरफ व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा लिखा है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस टीम सिद्धार्थ नगर में दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी: IIT छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी ACP मोहसिन खान सस्पेंड, 3 महीने बाद एक्शन 

‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..