Tuesday, July 28सही समय पर सच्ची खबर...

दुखद: बांदा में महिला अनुपमा की दर्दनाक घटना में गई जान, परिवार में कोहराम

अनुपमा पटेल की फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में एक महिला की करंट से दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला कूलर का स्विच ऑन कर रही थीं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कूलर चलाते समय हुई घटना

जानकारी के अनुसार, बिसंडा के बड़ा गांव के दीपक पटेल की पत्नी 26 वर्षीय अनुपमा घर में कूलर का स्विच ऑन कर रही थीं। तभी वह करंट की चपेट में आ गईं। इसके बाद अचेत होकर गिर गईं। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में एक 3 वर्षीय बेटा श्रेयांश है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी पढ़ें: बांदा में ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ पर BJP को घेरेगी सपा-पूर्व राज्यसभा सांसद का ऐलान

बांदा: संविदाकर्मी ने उठाया खौफनाक कदम, यह वजह आई सामने..

बांदा में ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ पर BJP को घेरेगी सपा-पूर्व राज्यसभा सांसद का ऐलान

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम