Thursday, July 23सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: मोबाइल में व्यस्त महिला की सांप के काटने से मौत-चार बच्चे..

सर्पदंश की सांकेतिक फोटो।
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। रगौला गांव में मोबाइल देखने में व्यस्त महिला को सांप ने काट लिया। सांप को देखते ही वहां चीख-पुकार मच गई। बच्चे भी रोने-चिल्लाने लगे। परिवार के लोग महिला को मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। वहां इलाज से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

पति की पहले हो चुकी मौत, चार बच्चों का पालन-पोषण..

जानकारी के अनुसार, रगौला गांव की शोभा (35) अपनी बेटी दीपिका (15), मांडवी (13), बेटे सतीश (10) और बेटे मनीष (8) के साथ रहती थीं। उनके पति लक्ष्मी की लगभग 5 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश

दोपहर में घर के आंगन में बैठी मोबाइल देख रही थीं। तभी सांप ने उन्हें काट लिया। बताते हैं कि महिला के निधन से उनके चार बच्चों के पालन-पोषण को लेकर लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं।

चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी