
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पढ़ाने के बहाने आरोपी दीन मोहम्मद नाम का व्यक्ति बच्ची को अपने घर ले गया। फिर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब बच्ची ने विरोध किया तो उसे पीटा। पीड़ित बच्ची ने मां को रोते हुए पूरी बात बताई। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखा है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।
पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में दीन मोहम्मद नाम का व्यक्ति बच्ची को पढ़ाने की बात कहकर अपने घर ले गया। वहां बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने बच्ची को बंधक बना लिया।
ये भी पढ़ें: चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी
बताते हैं कि 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ से बुरी तरह डर गई। कहा जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को पीटा भी। शिकायत न करने के लिए धमकी दी। रोते-बिलखते बच्ची ने मां को जानकारी दी।
पुलिस ने मामले में कही यह बात..
पैलानी थाना प्रभारी राममोहन राय का कहना है कि आरोपी दीन मोहम्मद के खिलाफ रास्ते में रोककर बंधक बनाने, छेड़छाड़, मारपीट, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा लिखा गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: यूपी: रेप आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का ईनाम
चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी
