Friday, July 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दलितों की जमीन पर भू-माफियाओं ने किया कब्जा-डीएम कार्यालय में..

डीएम कार्यालय में दलित पट्टाधारक।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में गरीब दलितों की जमीनों पर दबंग भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया। पीड़ित दलित पट्टाधारकों की जमीनें कब्जाने का यह चौंकाने वाला मामला त्रिवेणी गांव का है। पीड़ितों दलितों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

मटौंध के त्रिवेणी गांव से जुड़ा मामला

बताते हैं कि डीएम अमित आसेरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव के दर्जनों दलित पट्टाधारक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम कार्यालय में अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि इलाके के भूमाफियाओं ने इन लोगों के आवासीय पट्टों पर कब्जा कर लिया है।

भू-माफिया दे रहे जान से मारने की धमकी

विरोध करने पर भूमाफिया पीड़ितों को जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हैं। बताया जाता है कि आरोपी दबंग हैं। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री आसेरी ने कानूनगो और संबंधित लेखपाल से मौके पर जाकर जांच कर तत्काल कब्जा दिलाने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट: स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, दो बच्चों को काटकर किया घायल-हड़कंप मचा 

चित्रकूट: स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, दो बच्चों को काटकर किया घायल-हड़कंप मचा

बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया

बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे